Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
देशविदेश

नेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 6 भारतीयों समेत 7 लोगों की मौत, 19 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2023, शुक्रवार, काठमांडू। नेपाल में गुरुवार तडक़े बारा के जीतपुर सिमारा उपमहानगर-22 के चुरियामाई मंदिर के पास एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोगों की पहचान हो गई है। बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी, जिनमें से अधिकांश भारत से थे। जिला पुलिस बारा के प्रवक्ता दधिराम न्यूपाने ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जाता है कि बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इसी दौरान वह सडक़ से उतरकर करीब 15 मीटर नीचे गिर गई। जिला पुलिस कार्यालय, मकवानपुर ने मृतक लोगों की पहचान लोहार पट्टी, महोत्तरी के 41 वर्षीय बिजय लाल पंडित और राजस्थान के बहादुर सिंह (67), मीरा देवी सिंह (65), सत्यवती सिंह (60), राजेंद्र चतुर्वेदी (70), श्रीकांत चतुर्वेदी (65) और बैजंती देवी (67) के रूप में है। डीपीओ, मकवानपुर के पुलिस अधीक्षक सीताराम रिजाल के अनुसार, बस में कुल 26 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए 17 लोगों का हेटौडा अस्पताल और हेटौडा स्थित सांचो अस्पताल और चुरेहिल अस्पताल और चितवन के ओल्ड मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में इलाज किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!