Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, सात की मौत, 28 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 21 अगस्त 2023, उत्तरकाशी। सीमान्त जिले उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस के खाई में गिरने से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। जबकि 28 घायल हो गए। दुर्घटना गंगनानी के पास हुई।

दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 28 लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जबकि घटना में मृत 7 लोगो के शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किये गए।

घायलों की सूची

  1. घनश्याम भाई पुत्र भानुशंकर उम्र 54 वर्ष
    पता भावनगर गुजरात
  2. हरेंद्र सिंह पुत्र महीपत सिंह उम्र 40 वर्ष पता सरोजिनी नगर गुजरात
  3. अश्विनी पुत्र लाभ शंकर उम्र 43 वर्ष पता भावनगर गुजरात
  4. संजू पुत्र रमेश चंद्र उम्र 27 वर्ष, पता देहरादून
  5. जयदीप पुत्र मुन्ना भाई पता मोगा भावनगर गुजरात
  6. जीतू भाई पुत्र मोहित उम्र 30 वर्ष पता भावनगर गुजरात
  7. केतन भाई राजगुरु पुत्र हर्षद राय उम्र 59
  8. दीप्ति बेन पत्नी केतन भाई राजगुरु उम्र 58 वर्ष, पता भावनगर गुजरात
  9. नीरज पुत्र चंद्रकांत, 30 वर्ष, भावनगर, गुजरात
  10. मुकेश पुत्र फूलचंद उम्र 28 वर्ष पता ग्राम टीपरपुर सभावाला देहरादून
  11. विवेक पदारिया पुत्र मनीष पधारिया उम्र 24 वर्ष
    पता भावनगर गुजरात
  12. सुरेश पुत्र भवानी, 55 वर्ष, भावनगर, गुजरात
  13. कमलेश उपाध्याय पुत्र वमन भाई उम्र 53 वर्ष पता भावनगर गुजरात
  14. बृजराज पुत्र जीविहा, 40 वर्ष, भावनगर, गुजरात
  15. रेखा बेन पत्नी महेश भाई, 52 वर्ष, भावनगर, गुजरात
  16. श्रीमती देवकी पत्नी सुरेश भाई कावड़िया उम्र 55 वर्ष पता सूरत गुजरात
  17. मिरल पत्नी योगेश, 27 वर्ष, सूरत, गुजरात
  18. विजय राठौर पुत्र भानु जी उम्र 26 वर्ष पता भावनगर गुजरात
  19. जनार्दन पुत्र पोखर, 20 वर्ष, सूरत, गुजरात
  20. राघेर गिरवा पुत्र अखू उम्र 38 पता भाव नगर गुजरात
  21. अशोक सिंह पुत्र बलवंत सिंह उम 43 वर्ष
  22. मनीष भाई पुत्र रमणीक भाई उम्र 51 वर्ष पता भावनगर गुजरात
  23. श्रीमती नैना बेन पत्नी मनीष भाई उम्र 49 वर्ष पता भावनगर गुजरात
  24. श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी पत्नी वैभव त्रिवेदी 39 वर्ष पता भावनगर गुजरात
  25. श्रीमती हेतल राजगुरु पत्नी जनार्दन उम्र 44 वर्ष पता भावनगर गुजरात
  26. गोदा भाई पुत्र मधु भाई, 45 वर्ष, सूरत, गुजरात
  27. संजय कुमार पुत्र साहूजी भाई, 35 वर्ष, सूरत गुजरात
  28. भरत भाई प्रजापति पुत्र कांति भाई, 39 वर्ष, सूरत, गुजरात

मृतकों का विवरण:-

  1. गणपत मेहता पुत्र प्रताप राय मेहता, 61 वर्ष, भाव नगर, गुजरात
  2. करण भाटी पुत्र प्रभु, 29 वर्ष, भावनगर, गुजरात
  3. राजेश भाई मेहर पुत्र राघव भाई, 40 वर्ष, भावनगर, गुजरात
  4. गीगा भाई पुत्र गाभा भाई अमर, 40 वर्ष, भावनगर, गुजरात
  5. मीना कमलेश्वर उपाध्याय पत्नी कमलेश्वर वामन भाई उपाध्याय, 52 वर्ष, भावनगर, गुजरात
  6. जोशी अनिरुद्ध भाई पुत्र हँसमुख राम राय, भावनगर गुजरात
  7. रक्षा जी मेहता पत्नी गणपत राय मेहता, 57 वर्ष, भावनगर, गुजरात

बचाव दल के साथ गए आरक्षी कुलदीप ने बताया कि बस UK 07 PA 8585 लगभग 50 मीटर गहराई में गिर गयी है। बस में गुजरात के यात्री सवार थे. बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमें से 28 घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SDRF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने वताया की बचाव टीम बस कटिंग का कार्य कर रही है। पोस्ट भटवाड़ी से पी सी त्रिभुवन सिंह व पोस्ट उजैली से इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद घटनास्थल पर मौजूद हैं।

उत्तरकाशी में यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री ने तेजी से राहत- बचाव कार्य संचलित करने के दिए निर्देश

उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत- बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रखने के लिए कहा है।

गंगनानी में हुई इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों मे स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!