Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्ड

बारिश से मकान ध्वस्त, सड़कें बंद; अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश

देहरादून: पिछले तीन तीन से उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों की फजीहत भी बढ़ गई है। इसके साथ ही सड़कें बंद होने और खुलने की सिललिला भी जारी है। बारिश के दौरान विकासनगर क्षेत्र में एक मकान धवस्त हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विकासनगर के हरिपूर कोटी मार्ग पर खेरवा गांव में पूरण सिंह चौहान का आवासीय मकान व दुकान भारी मलबे से दब कर ध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य पहले ही बाहर सुरक्षित स्थान को निकल गए थे। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन दमनदेऊ मार्ग का मलबा इस मकान पर गिरा। इस दौरान चार मवेशी भी मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट और बेरीनाग में भारी वर्षा के चलते थल मुनस्यारी मार्ग में फलयाटी के पास लगभग आठ मीटर सड़क रामगंगा नदी में समा गई। ऐसे में मुनस्यारी तहसील अलग थलग पड़ गई।

बार बार बंद हो रही सड़कें  

उत्तरकाशी जिले के अधिकांश स्थानों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास भूस्खलन से बंद हो गया। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को ओजरी (डाबरकोट) के पास यातायात के लिए खोल दिया गया। बड़कोट-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग कंडीखाल के पास भारी मलवा आने से अवरुद्ध है। वहीं, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा सुचारु है।

बागेश्वर में 19 सड़कें बंद 

बागेश्वर जिले में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के दौरान जिले के 19 मोटर मार्ग भूस्खलन से बंद हैं। जिसमें आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। आवागमन बाधित होने से लगभग बीस हजार की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है। प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम आपदा राहत बचाव कार्य में लगी हुई है।

गढ़वाल और कुमाऊं में बार-बार रंग बदल रहा मौसम

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। गत सुबह तेज बारिश के बाद देहरादून में रात को कुछ राहत मिली। वहीं कई स्थानों में रात के समय भी बारिश हुई। नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा रुद्रपुर आदि स्थानों पर सुबह से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने मध्यम से भारी व बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। साथ ही बारिश की यह स्थिति करीब 75 फीसद तक क्षेत्र में रहेगी। 16 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम स्तर पर बारिश संभव है।

कैलास मानसरोवर यात्री रास्तों में फंसे 

पिथौरागढ़ जिले में खराब मौसम के चलते कैलास मानसरोवर यात्रियों का सातवां दल गुंजी को नही जा सका। यह दल छह दिनों से पिथौरागढ़ में ही फंसा है। वहीं वापस लौट रहा तीसरा और चौथा दल गुंजी में ही रुका हुआ है।

बढ़ रहा गंगा का जल स्तर 

हरिद्वार में हालांकि बारिश नहीं हो रही है। वहीं, दूसरे जिलों में हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 291.25 मीटर रेकॉर्ड किया गया। जो कि रात में दस बजे के जलस्तर 291.20 मीटर से अधिक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!