Breaking News :
>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
उत्तराखण्डदेहरादून

बजट अभिभाषण- पुलिस के आधुनिकीकरण व महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस

कैदियों के बेहतर जीवन के लिए जेल विकास बोर्ड का गठन

प्रत्येक थाने में महिला डेस्क बनी

राज्यपाल के अभिभाषण में देखने को मिली इसकी प्रतिबद्धता

देहरादून। राज्यपाल के अभिभाषण में पुलिस के आधुनिकीकरण के अलावा महिला सुरक्षा पर भी विशेष फोकस रहा।

पुलिस के आधुनिकीकरण पर भी सरकार का विशेष ध्यान

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि पुलिस कार्मिकों को निगरानी, आपदा राहत कार्य, यातायात प्रबंधन, मैपिंग, ई चालान, एनाउंसमेंट, लाइव ट्रैकिंग आदि कार्यो के लिए ड्रोन परिचालन एवं टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया गया है।

गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि इससे अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाने, अपराधियों को पकड़ने, आपदा राहत कार्यों, यातायात प्रबंधन जैसे कार्यों के वक्त इसका असर देखने को भी मिलता है।

वहीं, कैदियों का ध्यान आपराधिक मनोवृत्ति से हटाने के लिए भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। कैदियों में उद्यमशीलता विकसित किए जाने और उन्हें प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जेल विकास बोर्ड का गठन किया गया है।

वर्ष 2023-24 में यह था पुलिस का बजट

वर्ष 2023-24 में पुलिस विभाग में निर्माण और अन्य कार्यों के लिए 2400 करोड़ से ज्यादा का बजट रखा गया था। जबकि, जेलों में निर्माण और अन्य कार्यों के लिए 95 करोड़ का प्रावधान किया गया था।
पिछली बार राज्य सरकार ने ट्रेनिंग के लिए 17.8 करोड़, इंवेस्टिगेशन में 13 करोड़, विशेष पुलिस के लिए 45 करोड़, ग्राम पुलिस के लिए 11 करोड़, रेलवे पुलिस में 22 करोड़, पुलिस कल्याण के लिए 82 करोड़, फोरेंसिक में 44 करोड़, आंतरिक सुरक्षा के लिए 11 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया था।

प्रत्येक थाने में महिला डेस्क स्थापित

महिलाओं की शिकायत आसानी से दर्ज हो सके इसके लिए राज्य के प्रत्येक थाने में महिला डेस्क स्थापित की गई हैं। महिलाओं को शिकायत दर्ज करने के लिए थाना-चौकियों के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए जिला स्तर पर भी व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं।

महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए भी महिला डेस्क के सुव्यवस्थित गठन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। महिला डेस्क पर महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचाारियों की तैनाती की गई है। जो महिलाओं की शिकायत सुनने और उनके समाधान का कार्य कर रही हैं। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि थाना स्तर पर ही महिलाओं को सुरक्षित माहौल और हर संभव मदद दी जाए।

महिला डेस्क इसमे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा गृह विभाग द्वारा महिलाओं की शिकायत आसानी से दर्ज करने के लिए राज्य स्तर पर भी पुलिस मुख्यालय में वाट्सएप मोबाइल नंबर 9411112780 जारी किया गया है। ताकि पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी महिलाओं की शिकायत का संज्ञान लिया जाए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा की भी उच्च स्तर पर भी मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!