Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र प्रारम्भ : राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान अकाली दल ने किया जमकर हंगामा

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, सोमवार। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जब राज्यपाल विधानसभा का अभिभाषण पढ़कर बाहर जा रहे थे तो विधानसभा परिसर के गेट तक विपक्षी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और स्वागत के लिए बिछाए गए रेड कारपेट को भी हटा दिया।

शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और लोक इंसाफ पार्टी के विधायकों ने अलग-अलग जगहों पर राज्यपाल के जाने के रास्ते में उनके खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले जब राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे तो शिरोमणि अकाली दल विधायकों ने राज्यपाल गो बैक के नारे लगाए। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मौजूदा कैप्टन सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर फ्रेंडली मैच खेल रही है। उन्होंने कहा कि जिस राज्यपाल ने पंजाब विधानसभा की ओर से पास किए गए तीन खेती बिलों को रोका हुआ है, उस राज्यपाल का विरोध न करके कैप्टन सरकार मिलीभगत साबित कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस के विधायक सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर मेज थपथपाएंगे या राज्यपाल का घेराव करेंगे। अगर विधायक अभिभाषण केे बजाय राजभवन का घेराव करने के लिए जाएंगे तो अकाली दल भी उनके साथ घेराव करने के लिए जाएगा। मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को लेकर राजभवन का घेराव करने जा रही है। असल में उन्हें वित्तमंत्री मनप्रीत बादल का घेराव करना चाहिए। क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे पर वह केक काटते हैं। अगर जाखड़ को लोगों की इतनी ही चिंता है तो उन्हें मनप्रीत के गले पर अंगूठा रख कर पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करवानी चाहिए।

आज सदन में नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय के बाद पहुंचे। वह परगट सिंह के साथ एक ही गाड़ी में आए। सदन में कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने सदन में राज्यपाल गो बैक के नारे लगाए। अकाली ने राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया और नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए।

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने स्पष्ट किया कि विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राजभवन का घेराव किया जाएगा। इसमें सभी विधायक शामिल होंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि राज्यपाल केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमत के खिलाफ राजभवन का घेराव करेगी। जहां तक अभिभाषण की बात है, अगर राज्यपाल पंजाब के हितों को अनदेखा करते हैैं तो विधायक मेज क्यों थपथपाएंगे।

अकाली विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण की कॉपियां फाड़ डाली और राज्यपाल के स्वागत के लिए बिछाया गया रेड कारपेट हटा दिया। अकाली दल के साथ आप विधायक भी वेल नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्षी आम आदमी पार्टी के चार विधायक ही सदन में पहुंचे हैं। लोक इंसाफ पार्टी के दोनोंं विधायक बलविंदर सिंह बैंस और उनके भाई सिमरजीत बैंस वाकआउट कर चले गए।

अभिभाषण में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने कोरोना काल में पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 26500 टेस्ट किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि 3 प्लाज़्मा बैंक भी बनाए, ताकि गंभीर मरीजों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान उन लोगों के बिजली कनेक्शन नहीं कटे जिन्होंने बिल नहींं भरे। पांच लाख से ज्यादा मज़दूरों को उनके घरों में भेजने का प्रबंध किया गया।राज्यपाल ने कहा कि महामारी को रोक लिया गया है, पर यह लापरवाही बरतने का समय नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!