Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्ड

वित्तीय वर्ष 2024-25 यात्रा व्यवस्थाओं के लिए एक सौ सोलह करोड़ से अधिक का बजट हुआ पारित

यात्री सुविधाओं के विकास हेतु बीकेटीसी सरकार को देगी 10 करोड़ की धनराशि

देहरादून। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक में वर्ष 2024-25 हेतु 1162477026( एक सौ सोलह करोड़ चौबीस लाख सत्तहत्तर हजार छब्बीस रूपये) का अनुमानित बजट पारित किया गया। केनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्तावित आय 540044601.00 (चौवन करोड़ चवालीस हजार छ सौ एक रुपये ) आय प्रस्तावित जबकि श्री केदारनाथ धाम हेतु 622432425 ( बासठ करोड़ चौबीस लाख बत्तीस हजार चार सौ पच्चीस) आय का बजट प्रस्तुत किया गया। दोनों धामों हेतु 974600026( सत्तानबे लाख छयालीस हजार छब्बीस रूपये) व्यय प्रस्तावित किया गया है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बजट में यात्री सुविधाओं पर जोर दिया गया है। मंदिरों का रख -रखाव, जीर्णोद्धार सहित पूजा एवं भोग व्यवस्था, विश्रामगृहों की साज -सज्जा, नवनिर्माण, ई-आफिसों की स्थापना, सदावर्त राशि, बदरीनाथ, केदारनाथ में अवस्थापना सुविधाओं, कार्यालय आवासों के निर्माण, प्रचार- प्रसार, कर्मचारियों के कल्याण, समिति द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि पर फोकस किया गया है। मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बजट 2024-25 की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि गत वर्ष बीकेटीसी को 92,36,29,294 ( बयानबे करोड़ छत्तीस लाख उनत्तीस हजार दो सौ चौरानबे रुपये की आय हुई, जिसके मुकाबले 75,78,05,803 ( पिछत्तर करोड़ अठत्तर लाख पांच हजार आठ सौ तीन) रूपये का व्यय हुआ। बैठक बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया।

मंदिर समिति के धार्मिक सेवा संवर्ग सेवा नियमावली 2024 के तहत भर्ती प्रक्रिया एवं नियमानुसार वेदपाठी, पोतीत, पुजारी आदि पदों पर नियुक्ति के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। यात्राकाल में व्यवस्था/प्रबंधन/साफ-सफाई के दृष्टिगत अधिक कार्मिकों की तैनाती पर चर्चा हुई।
बैठक में मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य महेंद्र शर्मा, वीरेंद्र असवाल, श्रीनिवास पोस्ती, राजपाल जड़धारी, पुष्कर जोशी, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, नंदा देवी, कृपाराम सेमवाल, जयप्रकाश उनियाल, रणजीत सिंह राणा, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, वरिष्ठ वित्त अधिकारी भरत चंद्र, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, एई गिरीश देवली एवं विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, दीपेंद्र रावत, अमित देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

यात्री सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार को दस करोड़ की धनराशि

बीकेटीसी की बजट बैठक में केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा मार्ग और धामों में विभिन्न यात्री सुविधाओं के विकास के लिए दस करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार को देने का निर्णय लिया गया। इस धनराशि के लिए रुद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारी शासन के माध्यम से बीकेटीसी को प्रस्ताव उपलब्ध कराएंगे।

श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद

बैठक में ध्वनिमत से अयोध्या श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। प्रस्ताव में कहा गया कि पांच सौ वर्षों के अनथक संघर्षों व तमाम लोगों के बलिदानों के परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक क्षण आया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार का भी बीकेटीसी बोर्ड ने धन्यवाद ज्ञापित किया

आगामी चारधाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों के मार्गदर्शन हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार का बीकेटीसी बोर्ड ने धन्यवाद ज्ञापित किया आशा व्यक्त की कि आगामी यात्रा वर्ष में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!