Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दो दर्जन से अधिक बसपा के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून, 2020, सोमवार। प्रागी लाल जाटव सहित दो दर्जन से अधिक बसपा नेताओं ने रविवार को यहां कांग्रेस जोइन की। जाटव पहले शिवपुरी के करेरा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़े थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात के बाद नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि फिलहाल राज्य में उपचुनाव जरूरी हो गए हैं क्योंकि सिटिंग विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सीटें खाली हो गईं। उपचुनाव सितंबर में होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा की संचालन व प्रबंध समिति गठित

मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीतिक और मैदानी तैयारी के लिए संचालन एवं प्रबंध समिति की घोषणा कर दी है। दोनों समितियों में 40 दिग्गज नेताओं को रखा गया है। प्रबंध समिति का संयोजक पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है, संचालन समिति में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी है।

संचालन समिति में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते व प्रहलाद पटेल के अलावा पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी लिया गया है।

इनके अलावा वरिष्ठ नेता प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, सुहास भगत, जयभान सिंह पवैया, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, अनूप मिश्रा, दीपक जोशी, रस्तम सिंह, लाल सिंह आर्य एवं नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के लेकर चर्चा में थी मध्य प्रदेश की राजनीति

कांग्रेस छोड़कर करीब तीन माह पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर बायो पर सवाल उठाए जाने और सिंधिया की सफाई के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई। सोशल मीडिया पर तेजी से यह बात वायरल हुई कि नाराजगी के चलते सिंधिया ने अपने ट्विटर बायो से भाजपा शब्द हटा दिया है।

सिंधिया 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं और उसके पहले इस घटना से सिंधिया समर्थकों में उबाल आ गया है। सिंधिया के ट्विटर अकाउंट के बायो को लेकर दो दिन से सोशल मीडिया पर सूचना पोस्ट की जा रही थीं कि उन्होंने अपने बायो में से भाजपा को हटा लिया है। शनिवार को अपने एक समर्थक के ट्वीट को री-ट्वीट कर उन्होंने सफाई में कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। समर्थक के ट्वीट में यह भी कहा गया है कि सिंधिया ने अपने अकाउंट बायो में कोई परिवर्तन नहीं किया है। पहले जो क्रिकेट प्रेमी और जनसेवक था, वही आज भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!