Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्ड

क्रूर पिता ने आधी रात को अपने तीन बच्‍चों पर कैंची से किया हमला

क्रूर पिता ने आधी रात को अपने तीन बच्‍चों पर कैंची से किया ताबड़तोड हमला, एक की मौत, दो गंभीर
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निर्मलपुर में क्रूर बाप ने देर रात कैंची से बच्चों पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों की आंख खुल गई।

काशीपुर,एक पिता की नृशंश करतूत ने लोगों को सकते में ला लिया है। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निर्मलपुर में क्रूर बाप ने देर रात कैंची से बच्चों पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। भाई के लड़के ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन फरार हो गया। परिजन बच्चों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकी अन्य तीन बच्चों को काशीपुर स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर दो बच्चों की हालत गम्भीर बनी हुई है। आरोपित ने हमला क्यों किया, फिलहाल कारणों का पता नहीं लगा है।
ग्राम निर्मलपुर, ठाकुरद्वारा, उत्तरप्रदेश निवासी रोहतास की ग्राम कालेवाला ठाकुरद्वारा में टेलर की दुकान है। रविवार को रोहतास दुकान पर नहीं गया। पत्नी कलावती को लेकर खेतों पर काम करने गया था। शाम को खाना खाने के बाद वह दोबारा खेतों पर लकड़ी एकत्र करने चला गया। पत्नी और बेटी सलोनी (18), शिवानी (16) बेटा रवि (14) व आकाश (10) सो रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे पिता ने कैंची से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मां व बड़े भाई छत्रपाल के घरवाले भी उठ गए। लोगों को आता देख आरोपित दरवाजा खोलकर फरार हो गया। भाई के लड़के सुनील ने उसे पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन हाथ नहीं आया। आनन फानन परिजनों ने घायलों को ठाकुरद्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जबकी अन्य तीनों की हालत गम्भीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने तीनों को गिरिताल काशीपुर स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों घायलों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। चिकित्सक मयंक अग्रवाल ने बताया सभी बच्चों के पेट फटे हैं। सलोनी व आकाश का ऑपरेशन किया गया है। दोनों बच्चों की हालत गम्भीर बनी हुई है। जबकी शिवानी खतरे से बाहर है। फिलहाल आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है।

शराब पीकर घर पहुंचता था आरोपित
पत्नी कलावती ने बताया की आए दिन रोहतास शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचता था। और मारपीट व गाली-गलौज करता था। बच्चों पर हमले के कारणों का पता नहीं है। पीने को लेकर पारिवारिक कलह जरूर थी।

पारिवारिक कलह बताया जा रहा है कारण 
मनोज कुमार सिंह, कोतवाल ठाकुरद्वारा ने बताया कि पिता ने चार बच्चों पर हमला किया है। जिसमें से एक की मौत हो गई है। पत्नी ने पारिवारिक कलह होना बताया है। बच्चों पर हमला करने के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी में जुटी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!