Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
खेल-जगतताज़ा खबरें

बेहद निराश महेंद्र सिंह धौनी बोले – कप्तान हूँ भाग नहीं सकता……….

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2020, शनिवार। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ। शुक्रवार को हुए मुकाबले में चेन्नई की टीम मुंबई के खिलाफ महज 114 रन ही बना पाई। टीम को 3 रन के स्कोर पर 4 झटके लग चुके थे और पावरप्ले में टीम महज 24 रन ही बना पाई। मुंबई ने इशान किशन के आतिशी अर्धशतक के दम पर 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की।

यह मैच महेंद्र सिंह धौनी के लिए बेहद निराशाजनक रहा आज करो या मरो के मुकाबले में उतरी टीम को टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली। अब तक किसी भी टीम ने चेन्नई को 10 विकेट के अंतर से नहीं हराया था। मैच के बाद कप्तान धौनी बेहद भावुक नजर आए टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने निराशा जाहिर की साथ ही कहा कि वो कप्तान हैं और वो भाग नहीं सकते तो अगला मैच भी खेलेंगे।

[box type=”shadow” ]देखने की जरूरत है कि आखिर गलत क्या हुआ : धौनी

मैच के बाद धौनी ने कहा, यह वाकई बहुत चोट पहुंचाएगी। अब जो देखने की जरूरत है कि आखिर गलत क्या हुआ, यह साल हमारा बिल्कुल भी नहीं रहा। सिर्फ एक या दो मैच में ही हम अच्छे से बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर पाए। आप 10 विकेट से हारे या 8 विकेट से यह शायद ही मायने रखता है। सभी खिलाड़ी दुखी हैं लेकिन वो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। यह हमेशा आपके हक में नहीं जाता है।

“अगले साल हमें हर चीज को साफ करने उतरना होगा। नीलामी कैसी हो, आयोजन स्थल कहां हो और आपको लड़कों को प्रदर्शन करने का पूरा मौका देना होगा, ताकि वह अपना पूरी टैलेंट दिखा सके। अगले तीन मुकाबलों में हमें ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना होगा और यह अगले साल के लिए अच्छी तैयारी रहेगी। हमें बल्लेबाज को पहचानना होगा, वो गेंदबाज तलाशना होगा जो डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी कर पाए और वो खिलाड़ी जो दबाव झेल पाए।”

कप्तान हूँ भाग नहीं सकता……….

धौनी से जब पूछा कि अब क्या करना हो तो उन्होंने कहा, “कप्तान भाग नहीं सकता है, इसी वजह से मैं आगे के बचे भी सभी मुकाबलों को खेलूंगा।”[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!