Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाती है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने को तैयार” : बृजभूषण गैरोला

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। देहरादून जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह उनके लिए डोईवाला सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। डोईवाला सीट पर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार वर्ष तक एक ईमानदार सरकार चलाते हुए प्रदेश में विकास कार्य किए हैं।

यदि पार्टी हाईकमान पुन: त्रिवेंद्र पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री बनाने के लिए हामी भरता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने के लिए तैयार है और यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। यहां बता दें कि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद भाजपा हाईकमान को मुख्यमंत्री का चयन करना है तो इसको लेकर दावेदारों के तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

डोईवाला विधानसभा सीट पर भाजपा ने 29021 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी बृजभूषण गैरोला पर दांव खेला था, जिससे यहां पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की साख दांव पर लगी थी। मगर, बृजभूषण गैरोला की इस बड़ी जीत ने जहां डोईवाला में भाजपा के गढ़ को और मजबूत किया वहीं त्रिवेंद्र के कद को भी बरकरार रखा है।

डोईवाला सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मुख्य दल भाजपा और कांग्रेस में इस सीट पर टिकट के फाइनल करने में सबसे बड़ी मथापच्ची हुई। कांग्रेस ने जहां इस सीट पर अपने घोषित प्रत्याशी मोहित उनियाल को बदलकर गौरव चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया, वहीं भाजपा ने नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि पर ही यहां मौजूदा विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद सिंह रावत के चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद बृजभूषण गैरोला को टिकट थमाया था। कांग्रेस इस सीट पर एकजुट होकर चुनाव लड़ी जबकि भाजपा के बागी जितेंद्र नेगी चुनाव मैदान में भाजपा को चुनौती दे रहे थे।

गुरुवार को चुनाव परिणाम सामने आए तो डोईवाला सीट भाजपा की झोली में गई और साथ इस सीट पर 29 हजार 21 रिकार्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गौरव चौधरी को महज 35925 मत मिले। जबकि भाजपा के बागी जितेंद्र नेगी 4785, आम आदमी पार्टी के राजू मौर्य केतन 3387 व उक्रांद के शिव प्रसाद सेमवाल को 1873 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस सीट पर सात प्रत्याशी ऐसे रहे जो हजार के आंकड़े को भी नहीं छू पाए, बल्कि इनसे अधिक मत नोटा पर पड़े। खास बात यह रही कि इस सीट पर सभी 12 प्रत्याशी पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े थे।

बहरहाल 2014 के उप चुनाव को छोड़ दिया जाए तो अब तक के पांचों सामान्य निर्वाचन में डोईवाला सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। इस बार 29 हजार से अधिक मतों के साथ बृजभूषण गैरोला ने जीत हासिल कर भाजपा के गढ़ को और भी मजबूत करने का काम किया है। वहीं टिकट मिलने के बाद से ही बृजभूषण गैरोला पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में थे, जिसका लाभ उन्हें इस बड़ी जीत के साथ हासिल हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!