Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशदेश

गाजियाबाद धर्मांतरण मामले में पुलिस ने दाखिल किया 1000 पन्नों का आरोप पत्र, ऑनलाइन गेम की आड़ में करते थे ब्रेनवॉश

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 4 अगस्त 2023, गाजियाबाद। ऑनलाइन गेम के जरिए गाजियाबाद में हुए धर्मांतरण मामले में पुलिस ने अभी तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है — एक मस्जिद का मौलवी और दूसरा महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ शाहनवाज खान उर्फ बद्दो। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में अपना आरोप पत्र दाखिल किया है जो 1000 पन्नों का है। पुलिस ने इस आरोप पत्र के जरिए बताया है कि किस तरीके से अलग-अलग स्टेप में बच्चों को ब्रेनवाश कर उनका धर्मांतरण कराया जाता था।

गाजियाबाद पुलिस ने धर्मांतरण मामले में खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो व अब्दुल रहमान को आरोपी बनाया है। ऑनलाइन गेम की आड़ में धर्मांतरण सिंडिकेट चलाने के आरोपी बद्दो और मौलवी अब्दुल रहमान के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने ऑनलाइन दोस्ती से लेकर ब्रेनवॉश और धर्मांतरण में इस्तेमाल हुई इंस्टाग्राम, वॉट्सएप और अन्य साइट्स की चैट को भी शामिल किया है।

इस मामले में एक आरोपी रहमान पर एनएसए की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस ने कोर्ट को सिलसिलेवार बताया है कि मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब तक ये सिंडिकेट कैसे चल रहा था। बता दें कि 30 मई को गाजियाबाद के राजनगर में रहने वाले एक जैन परिवार ने पुलिस को शिकायत की कि उनका नाबालिग बेटा घर से पांच बार जिम के नाम पर निकलता है और मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता है। गैजेट्स की जांच से पता चला है कि वह मुंबई के एक व्यक्ति के संपर्क में था। वह जाकिर नाइक से भी प्रभावित है।

पुलिस ने इस मामले में मुंबई के खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो और गाजियाबाद की मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान पर एफआईआर दर्ज की। इस केस में 4 जून को अब्दुल रहमान और 11 जून को बद्दो पकड़ा गया। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गाजियाबाद, फरीदाबाद और चंडीगढ़ के चार नाबालिग बच्चों को वे धर्मांतरण करवा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!