Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
आर्थिक गतिविधियाँ

WhatsApp से बुक करिए एलपीजी सिलिंडर और पेमेंट करें ऑनलाइन

दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (BPCL) ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए पूरे देश में वाट्सएप के जरिए रसोई गैस बुकिंग की सुविधा लॉन्च की है। बीपीसीएल ने मंगलवार को यह सुविधा लॉन्च की है। इससे अब ग्राहक वाट्सएप के जरिए ही रसोई गैस की बुकिंग कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम के देश भर में 71 लाख से अधिक एलपीजी ग्राहक हैं। इतनी बड़ी संख्या में ग्राहकों के साथ यह देश में इंडियन ऑयल के बाद दूसरी बड़ी कंपनी है।

बीपीसीएल ने एक बयान में कहा, ‘मंगलवार से देश भर में भारत गैस (बीपीसीएल का एलपीजी ब्रांड) के ग्राहक वाट्सएप पर ही रसोई गैस के लिए बुकिंग कर सकते हैं।’ बीपीसीएल ने आगे कहा कि वह सिलेंडर बुकिंग की सुविधा के लिए  वाट्सएप बिजनेस चैनल लेकर आया है। कंपनी ने बताया कि वाट्सएप पर बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 के माध्यम से की जा सकती है। ग्राहक के कंपनी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही यह बुकिंग की जा सकती है।

इस सुविधा को लॉन्च करते हुए कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर अरुण सिंह ने कहा, ‘वाट्सएप से एलपीजी बुकिंग करने की सुविधा से ग्राहकों को रसोई गैस की बुकिंग करने में बहुत आसानी होगी।’ वाट्सएप के युवा और वृद्ध दोनों ही पीढ़ियों में समान रूप से लोकप्रिय होने के कारण हम इस सुविधा के माध्यम से ग्राहक के और समीप आ सकेंगे।

एलीपीजी के कार्यकारी निदेशक टी पीतांबरन ने कहा, ‘वाट्सएप से बुकिंग के बाद ग्राहक को एक कंफर्मेशन का मैसेज मिलेगा। साथ ही एक लिंक भी मिलेगा जिस पर जाकर रीफिल के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। यह ऑनलाइन पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अमेजन जैसे दूसरे पेमेंट एप्स के जरिए भी किया जा सकता है।’ अरुण सिंह ने बताया कि कंपनी आने वाले दिनों में एलपीजी डिलीवरी ट्रैकिंग और ग्राहकों से फीडबैक लेने जैसे कदम भी उठाएगी। इसमें सुरक्षा संबंधी जागरूकता भी शामिल होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!