Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

Box Office: शाहरुख़ की Zero को चौथे दिन फिर लगा झटका, कमाई इतनी गिरी

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो को बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार ख़राब प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है। इस फिल्म की चौथे दिन की कमाई करीब दस करोड़ रूपये हुई है।

शाहरुख़ खान ने 200 करोड़ रूपये से अधिक के बजट की फिल्म ज़ीरो ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के चौथे दिन यानि सोमवार को करीब दस करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को 20 करोड़ 71 लाख रूपये से ओपनिंग लगी थी यानि सप्ताह के पहले दिन फिल्म की कमाई ओपनिंग से आधी हो गई है। फिल्म को चार दिनों में 69 करोड़ सात लाख रूपये का कलेक्शन मिला है।

शाहरुख़ खान की फिल्म, आनंद एल राय का निर्देशन और लागत को देखते हुए ये फिल्म का ख़राब प्रदर्शन है और इस वीकेंड में फिल्म को 100 करोड़ रूपये के पार जाना बड़ी चुनौती होगी। वैसे फिल्म ने पहले वीकेंड में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रूप में 107 करोड़ रूपये जोड़ लिए हैं। ओवेरसीज़ से फिल्म को करीब 35 करोड़ रूपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला है। फिल्म ज़ीरो के लिए शनिवार यानि दूसरा दिन बहुत ही बुरा था जब सिर्फ़ 18 करोड़ 22 लाख रूपये की कमाई हुई। दूसरे दिन बड़े बजट की फिल्म में गिरावट साफ़ संकेत देता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद भी नहीं आई और निगेटिव पब्लिसिटी भी हुई है।

मंगलवार को क्रिसमस की छुट्टी है और किंग खान के लिए ये एक बड़ा मौका है कि वो इस दिन ‘ज़ीरो’  की रिकवरी कर लें। फिल्म ज़ीरो को वर्ल्डवाइड 5965 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया जिसमें भारत में 4380 स्क्रीन्स हैं। फिल्म ज़ीरो, चार फीट से कुछ अधिक कद के मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह की कहानी है, जो रोल शाहरुख़ खान ने निभाया है। कहानी बौने की है और उसे मिलने वाले ताने बड़े। वो कुछ करना चाहता है और इस बात से बेफ़िक्र कि नाम कमाने की राह में कहीं कद आड़े न आ जाए।

फिल्म में अनुष्का शर्मा एक साइंटिस्ट के रोल में हैं जो सेरेब्रल पॉल्सी नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं। फिल्म की दूसरी हीरोइन कटरीना कैफ हैं जो एक फिल्म स्टार का रोल कर रही हैं। फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब और तिग्मांशु धूलिया का भी अहम् रोल है l फिल्म के एक ख़ास सीन में करिश्मा, करीना, रानी और आलिया सहित श्रीदेवी भी दिखे हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!