Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मनोरंजन

Box Office: रणवीर सिंह की गली बॉय ने पहले दिन किया धमाका

मुंबई। ‘अपना टाइम आएगा’। और आ गया l रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने शानदार ओपनिंग ली है और पहले दिन 18 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर धमाका कर दिया है l

शुक्रवार की बजाय गुरुवार वेलंटाइन डे के दिन रिलीज़ हुई ज़ोया अख्तर की गली बॉय ने पहले दिन 18 करोड़ 70 लाख रूपये की ओपनिंग ली है l हालांकि वेलंटाइन डे की छुट्टी नहीं होती है लेकिन फिर भी नए जनरेशन ने इस फिल्म को पहले दिन ही हाथों हाथ लिया है। करीब दो घंटे 33 मिनिट की इस फिल्म का बजट 40 से 45 करोड़ के बीच बताया जाता है l फिल्म को दुनिया भर में 4101 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है जिसमें से भारत में 3350 और ओवरसीज में 751 स्क्रीन्स हैं l माना जा रहा था कि फिल्म 13 से 15 करोड़ रूपये के बीच ओपनिंग ले सकती है लेकिन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के क्रेज़ और फिल्म को मिले रिव्यू ने कमाई उम्मीद से अधिक करा दी l

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में कल्कि, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बड़ा रोल निभाया है l ये रणवीर की अब तक की फिल्मों से हट कर है। न भंसाली की ऐतिहासिक और न ही रोहित शेट्टी की मसाला l गली बॉय की ओपनिंग ने आलिया के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया हैl ये बीते वर्षों में उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है l हालांकि रणवीर अपनी पिछली फिल्म सिंबा के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ पाए हैं l

रणवीर सिंह की फिल्मों की पहले दिन की कमाई

सिंबा – 20 करोड़ 72 लाख रूपये

पद्मावत – 24 करोड़ रूपये ( 5 करोड़ पेड प्रीव्यू के साथ)

बेफिक्रे – 10 करोड़ 36 लाख रूपये

बाजीराव मस्तानी – 12 करोड़ 80 लाख रूपये

आलिया भट्ट की फिल्मों की पहले दिन की कमाई

राज़ी – 7 करोड़ 53 लाख रूपये

डीयर ज़िंदगी – 8 करोड़ 75 लाख रूपये

बद्रीनाथ की दुल्हनिया – 12 करोड़ 25 लाख रूपये

ज़ोया अख्तर की फिल्म में आलिया ने कभी काम नहीं किया लेकिन जब रणवीर के साथ इस डायरेक्टर का कम्बीनेशन दिल धड़कने दो में बना था तो 10 करोड़ 53 लाख रूपये की ओपनिंग लगी थी l

फिल्म गली बॉय, रैपर डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस और नैज़ी उर्फ़ नावेद शेख की लाइफ़ की कहानी पर है। धारावी के रैपर के संघर्ष और उसके सपनों को दिखाती इस कहानी में एक नौजवान मुराद (रणवीर सिंह) जीवन की तमाम सारी विपरीत परिस्थितियों में रहा है। वो अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड सफीना (आलिया भट्ट) के साथ एक आम ज़िंदगी जी रहा है। लेकिन, साथ ही साथ उसे लिखने का जुनून है। वह अपनी तमाम भावनाएं, ज़िंदगी के प्रति उसके नजरिए को अपनी कविताओं में डालता रहता है और एक दिन कैसे उसे एक सीनियर रैपर शेर का सपोर्ट मिलता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!