Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

Box Office: दूसरे सोमवार को भी उरी की बंपर कमाई, विदेश में भी जलवा, हुए इतने करोड़

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार करने के साथ पहले ही एक नया इतिहास रच दिया और अब ये फिल्म ओवरसीज में भी कमाल कर रही है। फिल्म उरी ने दूसरे सोमवार को भी जबरदस्त कमाई जारी रखी और अपनी रिलीज़ के 11 वें दिन 6 करोड़ 80 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 115 करोड़ 87 लाख रूपये हो गई हैl फिल्म को 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी। पांच दिन में 50 करोड़ हासिल करने वाली उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने आठ दिन में 75 करोड़ हासिल किये और 10वें दिन 100 करोड़ तक पहुंच गई । ये साल की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। उरी को पहले हफ़्ते में 70 करोड़ 94 लाख रूपये का कलेक्शन मिला जबकि दूसरे वीकेंड में 37 करोड़ 96 लाख रूपये का l बड़ी बात ये भी रही कि इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 35 करोड़ 73 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और दूसरे वीकेंड में उससे अधिक कमाई हुई है l विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने दूसरे वीकेंड के बाद ओवरसीज में 3 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है l फिल्म को विदेश से अब तक 3,094,132 डॉलर यानि 22 करोड़ चार लाख रूपये का कलेक्शन मिल गया है l इस फिल्म ने अमेरिका और कनाडा से 1.693 मिलियन डॉलर, यूएई और गल्फ़ से 70900 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया से 33400 डॉलर, यू के से 14900 डॉलर, सिंगापुर से 10800 डॉलर, न्यूजीलैंड से 6200 डॉलर, दक्षिण व पूर्वी अफ्रीका से 26000 डॉलर और फीजी से 10000 डॉलर का कलेक्शन किया है। देश के दुश्मन आतंकवादी और उनको प्रश्रय दे रहे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर बनी आदित्य धर की उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने इस सोमवार को भी घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई की है। हालांकि अभी फीगर आने बाकी हैं। फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल है l एक सच्ची कहानी और देश प्रेम का जज़्बा दर्शकों को आकर्षित कर गया है। उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l करीब 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!