Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
मनोरंजन

Box Office: परमाणु परीक्षण दूसरे दिन सफ़ल, इतनी हुई है कमाई

मुंबई। परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल होने के इतिहास पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु द स्टोरी ऑफ़ पोखरण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये साबित कर दिया है कि इस तरह के विषय पर भी फिल्म बना कर भी बॉक्स ऑफ़िस से कमाई की जा सकती है।

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी परमाणु द स्टोरी और पोखरण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन सात करोड़ 64 लाख रूपये की जबरदस्त कमाई की है। चार करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 58. 51 प्रतिशत का उछाल ले कर ये साबित कर दिया कि भारत के परमाणु इतिहास को जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। फिल्म ने अब तक 12 करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को अच्छा वीकेंड मिल सकता है बशर्ते गैर-क्रिकेट प्रेमियों का रविवार को इस फिल्म को देखने का रुझान बढ़े क्योंकि आज रविवार को आई पी एल का फ़ाइनल है। देश भर में 1935 और विदेश में 270 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से भी अच्छी बढ़त मिल सकती है। वैसे को अमिताभ बच्चन- ऋषि कपूर की 102 नॉट आउट और अनुष्का की परी से अच्छी ओपनिंग मिली है।

फिल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण भारत की उस ऐतिहासिक घटना पर आधारित है जिसके चलते देश परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में मजबूती से आ खड़ा हुआ था। कहानी भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण यानि पोखरण 2 से जुड़ी है। भारत ने 1998 में 11 से 13 मई के बीच राजस्थान के पोखरण टेस्ट रेंज में ऑपरेशन शक्ति के नाम से दूसरा परमाणु परीक्षण किया था, जिसमें पांच परमाणु बम का टेस्ट एक्सप्लोजन किया गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति) इस प्रोजेक्ट के हेड थे और तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने परीक्षण के मसौदे पर साइन किया था। पोखरण में ही भारत ने 1974 में पहला परमाणु परीक्षण भी किया था। परमाणु अपनी रिलीज़ से पहले विवादों में भी रही है। सबसे पहले परमाणु की रिलीज डेट 8 दिसंबर, 2017 तय की गई। फिर इसे आगे बढ़ाकर 23 फरवरी किया गया, क्योंकि प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा पद्मावत से क्लैश नहीं चाहती थी। इसके बाद 2 मार्च की रिलीज डेट तय की गई लेकिन अनुष्का की परी से क्लैश को देखते हुए 6 अप्रैल की डेट फाइनल हुई। दोनों प्रोड्यूसर्स जीए एंटरटेनमेंट और क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट का विवाद सामने आने के बाद 4 मई की रिलीज रखी गई थी। विवाद को सुलझाने के लिए अदालत को दखल देना पड़ा और तब जा कर फिल्म 25 मई को रिलीज़ हो पाई। इस फिल्म में जॉन के साथ डायना पेंटी ने भी अहम् रोल किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!