Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
मनोरंजन

Box Office: ‘लुका छुपी’ ने पहले दिन की धुआंधार कमाई, कार्तिक आर्यन ने बनाया यह रिकॉर्ड

मुंबई। कार्तिक आर्यन और कृति सनोन की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म लुका छुपी ने पहले दिन उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए शानदार कमाई की है। लुका छुपी कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बन गयी है।

ट्रेड जानकारों के मुताबिक पहली मार्च को रिलीज़ हुई लुका छुपी ने ₹8.01 करोड़ की कमाई पहले दिन की है। रिलीज़ से पहले जानकार मान रहे थे कि इस मंझले बजट की फ़िल्म को 5-6 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन मिल सकता है, मगर कार्तिक के नये-नये स्टारडम ने पूर्वानुमानों को ग़लत साबित कर दिया। अगर कार्तिक के अब तक के करियर को देखें तो यह उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग है।

  • कार्तिक ने 2011 की फ़िल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। लव रंजन निर्देशित इस रॉम कॉम ने सिर्फ़ ₹92 लाख का कलेक्शन पहले दिन किया था।
  • 2013 में आयी आकाश वाणी को सिर्फ़ ₹35 लाख की ओपनिंग मिली, जबकि 2014 में रिलीज़ हुई सुभाष घई निर्देशित कांची को पहले दिन ₹85 लाख मिले थे।
  • 2015 में प्यार का पंचनामा 2 आयी, जिसने ₹6.80 करोड़ की कमाई पहले दिन की और ₹62 करोड़ कमाकर फ़िल्म सुपर हिट रही थी।
  • 2017 में कार्तिक गेस्ट इन लंदन में नज़र आये, इस फ़िल्म को महज़ ₹2.10 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।
  • मगर 2018 कार्तिक के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। लव रंजन निर्देशित सोनू के टीटू की स्वीटी ने पहले दिन ₹6.42 करोड़ का कलेक्शन किया था, मगर फ़िल्म ने ₹108.71 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया और इसके साथ ही कार्तिक की 100 करोड़ क्लब में एंट्री हो गयी। अब कुछ ऐसे ही करिश्मे की उम्मीद लुका छुपी से भी की जा रही है।

डेब्यूटेंट लक्ष्मण उतेकर निर्देशित लुका छुपी में फैमिली ड्रामा है, जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप के पहलू को ह्यूमर के साथ दिखाया गया है। फ़िल्म में कार्तिक और कृति के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, विनय पाठक, अतुल श्रीवास्तव और अल्का अमीन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है, जिनकी पिछली फ़िल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की नई दास्तां लिखी थी।

लुका छुपी की ओपनिंग ने इसके अच्छे भविष्य के संकेत दे दिये हैं। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म से बेहतरीन कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!