Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

Box Office: 5 दिनों में टोटल धमाल ने इतनी कमाई कर ली, 100 करोड़ अब…

मुंबई। अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित सहित ढ़ेर सारे सितारों वाली फिल्म टोटल धमाल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पांच दिनों में 81 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर इस साल 100 करोड़ रूपये के क्लब में एक और एंट्री के रूप में शामिल होने की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है l

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी टोटल धमाल ने अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन यानि इस मंगलवार को 8 करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। वैसे वर्किंग डेज़ में कलेक्शन घटाव की तरफ़ है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पहला हफ्ता पूरा करने पर फिल्म 90 करोड़ और दूसरे वीकेंड के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जायेगी l टोटल धमाल का कुल कलेक्शन अब 81 करोड़ रूपये हो गया है। फिल्म ने 16 करोड़ 50 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।

टोटल धमाल साल 2019 की ओपनिंग वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में गली बॉय 72 करोड़ 45 लाख रूपये के बाद दूसरे स्थान पर है l फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री भी हैं, जो पहले के भाग में भी रहे हैं। और साथ में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, बमन ईरानी और पितोबाश भी l इस बार 50 करोड़ रूपये के लिए सारी भागदौड़ है l

सिनेमा के परदे पर अपने अभिनय से दिलों को लूटने वाली बॉलीवुड की दिलकश जोड़ी यानि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने करीब 17 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की है l टोटल धमाल को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया है, क्योंकि फिल्म में कई सारे जानवर हैं जिन्हें भारत से बाहर जा कर रियल लोकेशंस पर शूट किया गया है l फिल्म में अजय देवगन की वो भूमिका है जो इससे पहले के भाग में संजय दत्त की रही है।

साल 2007 में धमाल बनी थी और बाद में उसका सीक्वल डबल धमाल भी बनाया गया था। इस बार धमाल को टोटल करने में करीब 90 से 100 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं l फिल्म को देश में 3700 और ओवरसीज़ में 786 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है l फिल्म दो घंटे 20 मिनिट की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!