Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

Box Office: आज से नमस्ते इंग्लैंड और बधाई हो, दशहरे पर कितनी होगी कमाई

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर इस हफ़्ते त्यौहार के बीच दो चर्चित फिल्मों की रिलीज़ पर लोगों की नज़र रहेगी। दोनों फिल्में अपने अपन जॉनर की हैं लेकिन भरपूर एंटरटेनमेंट देने का दावा कर रही हैं। आइये एक नज़र डालते हैं –

बॉक्स ऑफ़िस पर आज 18 अक्टूबर को दो फिल्में रिलीज़ हो गईं और कल 19 अक्टूबर को एक फिल्म रिलीज़ होगी। शुक्रवार को तारीक़ खान की द डार्क साइड ऑफ लाइफ़- मुंबई सिटी रिलीज़ होगी। ख़ास बात ये कि फिल्म में महेश भट्ट ने भी एक्टिंग की है। लेकिन दशहरा को देखते हुए बधाई हो और नमस्ते इंग्लैंड को रिलीज़ डेट को एक दिन पहले (18 अक्टूबर) कर दिया गया था।

अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी बधाई हो एक फ़ैमिली कॉमेडी ड्रामा है और कहानी बिलकुल ही अलग जिसमें अपनी शादी की राह देख रहे एक लड़के को ये पता चलता है कि उसके माँ-बाप फिर से पैरेंट बनने वाले हैं यानि मम्मी प्रेग्नेंट हैं। लड़के का रोल आयुष्मान खुराना ने किया है जबकि माँ बनी हैं नीना गुप्ता। दंगल वाली सान्या मल्होत्रा आयुष्मान की लेडी लव होंगी। गजराज राव ने पिता का रोल निभाया है।

बधाई, शर्म और वास्तविकता के बीच की इस कहानी में लोगों को भरपूर हंसाने का दावा किया जा रहा है। करीब दो घंटे तीन मिनट की इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें सात करोड़ रूपये प्रचार के भी शामिल हैं। फिल्म को देश भर में 1000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया । माना जा रहा है कि इस फिल्म को पहले दिन छह से आठ करोड़ रूपये का कलेक्शन मिल सकता है। दशहरा होने की वजह से चार दिन का (पार्टली) वीकेंड होगा और ऐसे में फिल्म 30 करोड़ रूपये तक जा सकती है। आयुष्मान खुराना इन दिनों मार्केट में अच्छा कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म अंधाधुन ने दो करोड़ 40 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी लेकिन बाद में बाज़ी पलटते हुए सिर्फ दस दिनों में 43 करोड़ 35 लाख रूपये का कलेक्शन कर दिया।

आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म शुभ मंगल सावधान ने पहले दिन दो करोड़ 71 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

बरेली की बर्फी को दो करोड़ 42 लाख रूपये की ओपनिंग मिली थी

इस हफ़्ते विपुल शाह की नमस्ते इंग्लैंड का भी टेस्ट है। करीब आठ साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे विपुल की ये फिल्म 11 साल पहले आई नमस्ते लंदन का सीक्वल है। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं, जिस जोड़ी ने इश्क़जादे से धूम मचाई थी। फिल्म की कहानी इस बार परम और जसमीत की है। परम, दिलफेक है और गर्लफ्रेंड के चक्कर में भारत आता है यहां उसकी मुलाकात छोटे शहर की जसमीत से हो जाती है। दोनों में प्यार होता है और फिर तरह तरह के रुकावटें . फिर शादी होती है और अपने देश और पराये देश के लगाव-दुराव और इमोशन को इस फिल्म में दिखाया गया है l

फिल्म को इंडिया और ओवरसीज में कई लोकेशंस पर शूट किया गया है और गानों पर भी काफ़ी खर्च हुआ है l करीब दो घंटे 11 मिनट की नमस्ते इंग्लैंड को बनाने में 40 करोड़ रूपये का खर्च हुआ है और इसे 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है l अनुमान है कि फिल्म को पहले दिन 10 से 12 करोड़ रूपये के बीच का कलेक्शन मिला सकता है l

अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म मुबारकां ने पहले दिन पांच करोड़ 16 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

उससे पहले अर्जुन की हॉफ गर्लफ्रेंड को 10 करोड़ 27 लाख रूपये की ओपनिंग लगी थी

परिणीति वैसे तो सुपरहिट गोलमाल अगेन में भी थीं लेकिन उनकी पिछली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु ने पहले दिन एक करोड़ 75 लाख रूपये कमाये थे
अर्जुन और परिणीति की इश्क़जादे ने पहले दिन चार करोड़ 54 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!