Breaking News :
>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मनोरंजन

Box Office: De De Pyaar De को उम्मीद से कम ओपनिंग, पहले दिन इतनी ही कमाई

मुंबई l अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyaar De) को लेकर लगाई गई उम्मीदें पहले दिन निराश कर गईं हैं और पहले दिन फिल्म को 11 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं मिला है, जिसमें गुरुवार का पेड प्रीव्यू भी शामिल है।

अकिव अली के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे वैसे तो शुक्रवार को रिलीज़ हुई है लेकिन कुछ जगहों पर गुरूवार को पेड प्रीव्यू का शो भी रखा गया है था। इस प्रीव्यू के साथ पहले दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ 41 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। ये फिल्म की ख़राब शुरुआत है लेकिन ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि फिल्म को शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन मिल सकता है।

अजय देवगन के लिए दे दे प्यार दे की ओपनिंग उनकी फिल्म रेड से थोड़ी बेहतर रही है। उनकी पिछली फिल्म टोटल धमाल को पहले दिन 16 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था जबकि रेड ने 10 करोड़ 4 लाख रूपये। तब्बू की पिछली फिल्म अंधाधुन ने पहले दिन 2 करोड़ 70 लाख रूपये का कलेक्शन किया और रकुल प्रीत सिंह की पिछली हिंदी फिल्म अय्यारी ने 3 करोड़ 36 लाख की ओपनिंग हासिल की थी l

फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के आदमी और उसकी बेटी की उम्र की लड़की के प्यार की है l फिल्म में जिमी शेरगिल, जावेद जाफरी और आलोक नाथ का भी अहम् रोल है l कहानी आशीष मेहरा (अजय) और आयेशा खुराना (रकुल) की है, जिनकी उम्र के बीच 24 साल का अन्तर है l आशीष का अपनी पत्नी मंजू राव (तब्बू) से तलाक हो चुका है l आशीष को आयेशा से प्यार हो जाता है और उसे लेकर वो अपनी तलाकशुदा बीवी और बच्चों से मिलाने लाता है l फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी भी है और इमोशंस भी l

इस फिल्म को लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है जो प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी से काफी हिट रहे हैं l करीब 45 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म को दे दे प्यार दे को दुनिया भर में 3750 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया, जिसमें ओवरसीज़ की 650 स्क्रीन्स भी शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!