Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

Box Office: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली बॉय को 100 करोड़

मुंबई। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने अपनी रिलीज़ के आठवें दिन 100 करोड़ रूपये हासिल कर लिए हैं l ये रणवीर सिंह के लिए शानदार उपलब्धि है, जिनकी पिछली फिल्म सिंबा ने 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था l

जोया अख्तर के निर्देशन में एक रैपर की कहानी पर बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के आठवें दिन 5 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म 100 करोड़ की लिस्ट में शामिल हो गई। गली बॉय को अब 100 करोड़ 30 लाख रूपये मिल गया हैं। यहां पर आपको बता दें कि गली बॉय को आठ दिनों का हफ़्ता मिला था क्योंकि इस बार फिर शुक्रवार को नहीं बल्कि गुरुवार को वेलंटाइन डे के दिन रिलीज़ हुई।

देश के मेट्रो सिटीज़ में शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म ने अब तक इस तरह की कमाई की है –

ओपनिंग – 19.40 करोड़ रूपये

शुक्रवार – 13.10 करोड़ रूपये

शनिवार – 18.65 करोड़ रूपये

रविवार – 21.30 करोड़ रूपये

सोमवार – 8.65 करोड़ रूपये

मंगलवार – 8.05 करोड़ रूपये

बुधवार-  6.05 करोड़ रूपये

गुरुवार – 5.10 करोड़ रूपये

कुल – 100.30 करोड़ रूपये

गली बॉय ने सिर्फ तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा हासिल किया था लेकिन अगले 50 करोड़ की कमाई करने में पांच दिन लग गए l

ये घरेलू बॉक्स ऑफ़िस (नेट इंडिया) पर साल 2019 की ऐसी दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ या उससे अधिक का कलेक्शन किया है l उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने सबसे अधिक 230 करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन किया हैl कंगना रनौत की मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जिसने 87 करोड़ 90 लाख रूपये का कलेक्शन किया हैl

इस फिल्म का बजट 50 से 55 करोड़ के बीच बताया जाता है l फिल्म को दुनिया भर में 4101 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है जिसमें से भारत में 3350 और ओवरसीज में 751 स्क्रीन्स हैं l रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में कल्कि, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बड़ा रोल निभाया है l ये रणवीर की अब तक की फिल्मों से हट कर है। फिल्म गली बॉय, रैपर डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस और नैज़ी उर्फ़ नावेद शेख की लाइफ़ की कहानी पर है। धारावी के रैपर के संघर्ष और उसके सपनों को दिखाती इस कहानी में एक नौजवान मुराद (रणवीर सिंह) जीवन की तमाम सारी विपरीत परिस्थितियों में रहा है। वो अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड सफीना (आलिया भट्ट) के साथ एक आम ज़िंदगी जी रहा है। लेकिन, साथ ही साथ उसे लिखने का जुनून है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!