Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंदेश

पाकिस्तान की नापाक साजिश को सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने एक बार फिर किया नाकामयाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, जम्मू। भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकामयाब बना दिया। अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से बच्चों के टिफिन में भेजी गई 5 किलो आइईडी सीमा सुरक्षा बल ने बरामद कर ली है। इससे पहले कि जवान ड्रोन को मार गिराते, सीमा के नजदीक ये टिफिन आइईडी फेंक ड्रोन वापस पाकिस्तान सीमा में लौट गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना देर रात 11 बजे के करीब की है। पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया। सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही देख लिया। यह ड्रोन कानाचक्क सीमा के नजदीक करीब 800 मीटर ऊपर उड़ रहा था। ड्रोन को गिराने के लिए जवानों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की परंतु वह सुरक्षित वापस लौटने में सफल रहा। जवानों को आशंका हुई कि ड्रोन जाते समय सीमा पर कुछ फेंक कर गया है।

सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक पुलिस, बीएसएफ और सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी तलाशी अभियान के दौरान कानाचक्क सेक्टर में सीमा के नजदीक आइईडी बरामद हुई है। यह आइईडी स्कूल जाने वाले बच्चों के तीन टिफिन बाक्स में रखी गई थी। आइईडी को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को पेलोड में बच्चों के टिफिन बाक्स के अंदर तीन चुंबकीय आइईडी बम मिले। जिनमें अलग-अलग समय के टाइमर सेट किए गए थे। तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और तीनों टिफिन बम को निष्क्रिय बना दिया गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये आइईडी अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान की ओर से भेजी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान से भेजे गए ये टिफिन बम लेने के लिए आसपास के इलाकों में आतंकवादी या फिर उनके सहयोगी जरूर मौजूद होंगे। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, बीएसएफ अधिकारियों ने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सतर्कता की वजह से समय रहते एक बहुत बड़ी घटना को टाल दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!