Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत का जन्मदिन अपने मायके ऋषिकेश में मनाया

आकाश ज्ञान वाटिका, १ दिसम्बर २०२०, मंगलवार। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत का बर्थडे एक खास जगह पर सेलिब्रेट किया। यह खास जगह थी उनका मायका ऋषिकेश, जहां से नेहा की कई यादें जुड़ी हुई हैं। नेहा शादी के बाद पहली बार पति रोहनप्रीत के साथ ऋषिकेश अपने मायके पहुंची। उन्होंने यहां उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान नेहा और रोहनप्रीत के फैमिली मेंबर भी यहां मौजूद रहे। इसके बाद मंगलवार की सुबह वे दोनों दिल्ली लौट गए।

ऋषिकेश में गंगा नगर निवासी मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ का विवाह बीते 24 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ हुआ था। परिणय बंधन में बंधने के बाद नेहा कक्कड़ पहली बार ऋषिकेश अपने मायके पहुंची। नेहा और रोहनप्रीत रविवार की रात यहां पहुंच गए थे। सोमवार को रोहनप्रीत का 27 वां जन्मदिन था। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए नेहा यहां पहुंची थी। रात 12 बजे रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ के साथ केक काटा और अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

सेलिब्रेशन के दौरान नेहा के पिता जयनारायण कक्कड़, मां कमलेश कक्कड़, चचेरे भाई विशाल कक्कड़, उनकी पत्नी शालू कक्कड़, रोहन के पिता गुरमीत सिंह उनकी पत्नी और चार अन्य रिश्तेदार भी सेलिब्रेशन में मौजूद रहे। नेहा के चचेरे भाई विशाल कक्कड़ ने बताया कि नेहा मंगलवार की सुबह रोहन के साथ दिल्ली लौट गई हैं, जबकि उसके सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों ने गुरु नानक जयंती पर पोंटा साहब गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। यह सभी लोग पटियाला से यहां आए थे, जिनकी आज वापसी है। उन्होंने बताया कि नेहा की आज दिल्ली में दोपहर एक बजे खास मीटिंग है, जिसके लिए उसे जाना पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!