Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार बोले, “बहुत ही बेमिसाल रहा उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग का अनुभव”

निर्माता जैकी बगनानी ने कहा बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में करेंगे उत्तराखंड में शूट

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एवं फ़िल्म निर्माता जैकी बगनानी से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक भेंट की। अक्षय कुमार ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में पहली बार शूटिंग करने आये हैं, यहाँ के डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार हैं।

फ़िल्म निर्माता जेक्की बगनानी ने कहा कि उनकी फिल्म अक्षय कुमार और रकुलप्रीत के साथ 20 दिन से मसूरी और देहरादून में शूट की गई जिसमें 400 लोगों का टीम सम्मिलित थी। मसूरी तथा देहरादून में 12 होटल ,80 इनोवा कार शूटिंग अवधि में बुक की थी तथा लगभग 1000 जूनियर कलाकार उत्तराखंड से लिये गए थे। जिसके कारण उत्तराखंड राज्य के लिए रोजगार सृजन के साथ साथ उत्तराखंड के डेस्टिनेशन का फ़िल्म माध्यम से प्रचार प्रसार होगा।

उन्होंने कहा कि यहाँ पर फ़िल्म शूटिंग के अनुभव बहुत ही बेमिसाल रहा तथा उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के सिंगल विंडो सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें फ़िल्म शूटिंग की परमिशन बहुत ही आसानी से एक ही स्थान पर मिली। उन्होंने कहा वह जल्दी ही बहुत बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में उत्तराखंड में शूट करेंगे।

आज गांधी पार्क तथा पुलिस लाइन, देहरादून में फ़िल्म की शूटिंग पूरी की गई। उत्तराखंड में 20 दिन की शूटिंग करने के बाद आज पूरी टीम मुंबई चली गई है। फ़िल्म में लाइन प्रोड्यूसर का काम उत्तराखंड के इम्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी की टीम ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!