Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

राम नवमी के अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को दी रामनवमी की शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्‍ली। देश में बुधवार 21 अप्रैल को राम नवमी के त्योहार को काफी घूम-धाम से मचाया जा रहा है। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही हैं और ऐसे में लोग घरों में बैठकर भगवान राम की आराधना कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को श्री राम जन्मोत्सव की बधाई दी है। ट्विटर पर अपने फैंस को बधाई देते रामायण का एकश्लोकी का एक लिंक शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जय श्री राम! एकश्लोकी रामायण (इस एक मंत्र के जाप मात्र से ही मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने)’

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट कर सभी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘टीम रामसेतु की तरफ से आप सब को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। जय सिया राम।’

साउथ की एक्ट्रेस की राशी खन्ना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर कर फैंस को श्री राम जन्मोत्सव की बधाई दी हैं। ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘राम नवमी के इस शुभ अवसर पर भगवान राम हम सभी को लिए अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति का आशीर्वाद दें।’

अभिनेता संजय दत्त ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को राम नवमी के शुभकामनाएं दी हैं। फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं सभी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और सभी से सावधानी बर्तने का आग्रह करता हूं। भगवान राम हम सभी पर कृपा करें और जल्द ही सभी के कष्टों का अंत करें।’

कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया के हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं और इस कोविड-19 महामारी के अंत की भी प्रार्थना की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!