Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड स्‍टार सोनू सूद बिहार के भोजपुर की एक लड़की नेहा की शादी में होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2020, बुधवार। बॉलीवुड स्‍टार सोनू सूद का आम लोगों की मदद करना, उनकी खुशियों में शरीक होना नई बात नहीं। कोरोना संक्रमण के दौर में उन्‍होंने काफी संख्‍या में जरूरतमंद लोगों की मदद भी की। यह सिलसिला आज भी जारी है। ताजा मामला उनके बिहार के भोजपुर की एक लड़की नेहा की शादी में शामिल होने का आमंत्रण स्‍वीकार करने का है। उन्‍होंने नेहा की बहन दिव्‍या सहाय को अपनी बहन मानते हुए उनकी बीमारी में मदद कर पूरे परिवार का दिल जीत लिया है। नेहा कहतीं हैं कि साेनू सूद उनकी जिंदगी में भगवान की तरह ही दर्जा रखते हैं। परंपरा है कि शुभ काम में पहले भगवान को निमंत्रण दिया जाता है, इसलिए भगवान के बाद सोनू सूद को ही निमंत्रण दिया।

एक स्‍कूल में शिक्षक तथा दो बहनों व एक भाई में बड़ी नेहा के पिता उमाशंकर सहाय बक्सर के एक वित्‍त रहित कॉलेज में क्लर्क हैं। भाई अभिषेक रंजन इंजीनियर है तो बहन दिव्‍या सहाय एमकॉम करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं हैं।

बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना अंतर्गत करमन टोला की निवासी नेहा ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए ट्विटर पर बॉलीवुड स्‍टार सोनू सूद को आमंत्रण दिया। नेहा ने लिखा कि शादी में उनके आने से वह दुनिया की लुकेस्ट गर्ल बन जाएगी। उसे सोनू सूद के आने का इंतजार रहेगा। नेहा के इस आमंत्रण का सोनू सूद ने भी जवाब दिया। ट्वीट का रिप्‍लाइ करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि चलो बिहार की शादी देखते हैं।

सोनू सूद को आमंत्रण देने और उनके स्‍वीकार कर लेन के बाद अब नेहा सुर्खियों में है। इसके साथ यह शादी भी कुछ अलग हो गई है। नेहा बतातीं हैं कि वे साेनू सूद के संपर्क में अपनी बहन की बीमारी के वक्‍त आईं। हालांकि, उनसे न तो रूबरू हुईं हैं, न ही बातचीत हो सकी है। कहतीं हैं, ”सोनू सूद सर की मदद उन्‍हें उनके टीम मेंबर गोविंद अग्रवाल के माध्‍यम से मिली। वे हीं उनके व सोनू सूद के बीच संपर्क की कड़ी रहे हैं। अब जबकि, वे शादी में आएंगे तो मुलाकात भी हो ही जाएगी।

नेहा व साेनू सूद के बीच संपर्क का सिलसिला 1 सितम्बर 2020 के एक ट्वीट के साथ शुरू हुआ। नेहा ने अपने ट्वीट मेंं लिखा कि लॉकडाउन के कारण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में उनकी बहन की सर्जरी नहीं हो पाई। उन्‍होंने सोनू सूद से एम्स में सर्जरी की तारीख दिलवा देने का आग्रह किया। पांच सितंबर को इसपर रिप्‍लाई करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि नेहा की बहन उनकी भी बहन है, उनके लिए अस्पताल में प्रबंध कराए जा चुके हैं। साेनू सून ने नेहा की बहन को स्‍वस्‍थ कराने की जिम्‍मेदारी भ्‍राी ली। इसके बाद नेहा की बहन का ऋषिकेश के एम्स में पेट का ऑपरेशन हुआ। बहन के स्‍वस्‍थ होने पर नेहा और उनका पूरा परिवार सोनू सूद का आभारी है। नेहा ने सोनू सूद को धन्‍यवाद देता एक वीडियो भी ट्वीट किया। फिर, जब शादी तय हुई तो नेहा ने सोनू सूद को आमंत्रण दिया है।

नेहा की शादी चंडीगढ़ के बैंक ऑफ बड़ाेदा में पदस्‍थापित पीओ वैभव के साथ 11 दिसंबर काे हाेने वाली है। वैभव भी मूलत: बिहार के भोजपुर जिला मुख्‍यालय आरा के निवासी हैं। नेहा बताती हैं कि वैभव थोड़े शर्मीले स्‍वभाव के हैं। साेनू सूद के आने की बात से उनकी धड़कन बढ़ी हुई है। उन्‍हें भी शादी में उनका इंतजार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!