Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड ड्रग्स केस: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। गुरुवार दोपहर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड मेकअप मैन सूरज गोदांबे को ड्रग्स नेक्सस मामले में गिरफ्तार किया है। सूरज गोदांबे एक प्रोडक्शन हाउस में मेकअप डिपार्टमेंट के मुखिया हैl मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे की गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार बॉलीवुड की जांच कर रहा है और अब तक कई बड़े नाम इस मामले में सामने आ चुके हैं।

एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर और दफ्तर पर भी छापा मारा थाl वे लोग जुडिशल कस्टडी में भी रहेl इसके बाद दोनों को जमानत मिल गई। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और अब दोनों को जमानत मिल चुकी हैl कल एनसीबी ने भगोड़े सप्लायर रेगल महाकाल को पकड़ लिया था। उनके पास से ढाई करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की थीl इसमें 5 किलोग्राम हशीष भी शामिल है, जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आज दोपहर एनसीबी ने बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट गोदांबे को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने सूरज को 11 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों पर काम किया हैl महाराष्ट्र एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो ने मुंबई में अंधेरी वेस्ट से 2 लोगों को पकड़ा है और उनके पास से कोकीन के 16 पैकेट और 56 हजार बरामद किए हैl दोनों को 16 दिसंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया है।

सूरज को कोर्ट में बाद में पेश किया जाएगाl सूरज के पहले जमशेद जुम्मन नाम के ड्रग सप्लायर की गिरफ्तारी की गई। उसके घर से 5 किलोग्राम ड्रग्स और 14 लाख रुपए बरामद किए गएl सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को मुंबई में हो गया थाl वह अपने घर पर मृत पाए गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!