Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

जमकर ट्रोल हो रही हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, जानिए क्यों उठ रही है गिरफ्तार करने की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबानियों ने अपना कब्जा कर लिया है। वहां से आ रही तस्वीरें और वीडियो काफी दिल देहला देने वाले हैं। भारत की राजनीतिक हस्तियों के अलावा फिल्मी हस्तियां भी अफगानिस्तान के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने तक की मांग हो रही है।

दरअसल स्वरा भास्कर ने तालिबानियों की तुलना भारत के हिंदूत्व से की। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग करने के बाद ट्विटर पर ‘Arrest Swara Bhasker’ ट्रेंड कर रहा है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।’

jagran

अपने इस ट्वीट के बाद से स्वरा भास्कर जमकर ट्रोल हो रही हैं। Hopping Bug नाम के ट्विटर लिखा,

#ArrestSwaraBhasker #ArrestSwaraBhasker स्वरा भास्कर को गिरफ्तार कर अफगानिस्तान भेज देना चाहिए ताकि वह तालिबानियों की मेजबानी कर सके। तब वह भारतीय और तालिबानियों के बीच अंतर जान पाएंगी। आज हमारे देश की फिल्म इंडस्ट्री में अशिक्षा उसी स्तर पर है।’

hari choudhary नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, ‘क्या कोई उनके (स्वरा भास्कर) खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा सकता है। #ArrestSwaraBhasker’Hindunews456 ने लिखा, #ArrestSwaraBhasker हमारे धर्म को बदनाम करने, झूठे आरोप लगाने, सोशल मीडिया पर जनता के बीच नफरत और गुस्सा फैलाने और लोगों की धार्मिक और वैचारिक भावनाओं को आहत करने के लिए गिरफ्तार हों।’

इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे हैं। तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान को अपने कब्जे में ले लिया है। 15 अगस्त को तालिबान ने राजधानी काबुल पर धाबा बोला और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। कब्जे से पहले राष्‍ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए थे। पूरे देश में कब्जा करने के बाद तालिबानियों की अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, जिसमें वह देश की संपत्ति का इस्तेमाल करते दिखाई दे रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!