Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने लाल किला पर किसानों के प्रदर्शन की जमकर की आलोचना, बताया हिंसक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2021, बुधवार। सरकार के खिलाफ किसानों को धरना प्रदर्शन जारी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले किसान 26 जनवरी को काफी उग्र हो गए और उन्होंने राजधानी दिल्ली में उपद्रव मचा दिया। आलम यह हुआ है कि किसानों ने अलग-अलग जगह प्रदर्शन करते हुए पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर देशभर से प्रतिक्रिया आ रही है। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी किसानों के इस प्रदर्शन को हिंसक बताया। साथ ही जमकर आलोचना की। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आड़े हाथ लेते हुए उनपर किसानों के प्रदर्शन को लेकर निशाना भी साधा था। अब कंगना रनोट ने दिलजीत दोसांझ को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया है।

दरअसल कंगना रनोट के एक ट्ववीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके एक फैन ने गुस्से में लिखा, ‘किसानों का प्रदर्शन दिलजीत के चेहरे पर थप्पड़ है।’ कंगना रनोट ने अपने फैन से इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। उन्होंने फैन के ट्वीट पर लिखा, ‘यह दिलजीत के चेहरे पर थप्पड़ नहीं है। यही तो वह चाहता था। उसे जो चाहिए था वह इस देश ने थाली में सजाकर दे दिया।’

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कंगना रनोट ने ट्विटर पर किसानों के उपद्रव की जमकर आलोचना की थी। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई सारे ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ को भी घेरा था।

देश की हर मुद्दे पर मुखर रहने वाली कंगना ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘झुंड बनकर रह गए है, अनपढ़ गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आंगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना, वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज..’।

अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा, ‘मेरे 6 कॉन्ट्रेक्ट कैंसिल कर दिए गए जिनमें से कुछ मैं पहले ही साइन कर चुकी थी और कुछ खत्म करने वाली थी। मुझसे कहा गया कि मैंने किसानों को आतंकवादी कहा है कि इसलिए वो कॉन्ट्रेक्ट मुझसे ले रहे हैं। आज मैं ये कहना चाहती हूं कि वो हर इंसान जो इस आंदोलन को सपोर्ट कर रहा है वो आतंकवादी है’। कंगना इस ट्वीट के बाद भी नहीं रुकीं। अपने अगले ट्वीट में एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत को टैग करते हुए लिखा, ‘आपको इस पर सफाई देने की जरूरत है प्रियंका और दिलजीत। पूरी दुनिया हम पर हंस रही है, यही चाहिए था ना तुम लोगों को। मुबारक हो’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!