Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
फिल्म-जगत

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान हुए घायल  

इन दिनों झांसी में चल रही है शूटिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 फ़रवरी 2025, देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने अपनी चोट की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। अभिनेता ने अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की इस फोटो में वरुण धवन की उंगली में गहरा कट दिखाई दे रहा है। बॉर्डर 2 की शूटिंग के लिए वे इन दिनों झांसी में शूटिंग कर रहे हैं।

टीम ने शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया पर फिल्म की शुरुआत की जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता और सह-निर्माता शिव चनाना और बिनॉय गांधी भी देओल के साथ पोज देते नजर आए। सनी देओल का किरदार ‘बॉर्डर 2’ में कैसा रहेगा फिलहाल ये तय नहीं है। फिल्म के लिए सनी देओल और वरुण धवन ने शूटिंग शुरू कर दी। दिलजीत दोसांझ ने अभी तक फिल्म की शूटिंग शूरू नहीं की है, वे जल्द ही टीम ज्वाइन करने वाले हैं।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ वीरता और साहस की कहानी है। पहली फिल्म की तरह ही दूसरी फिल्म को भी भव्य बनाने की कोशिश निर्माता कर रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म अगले साल 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले वरुण धवन को बेबी जॉन और सिटाडेल हनी बनी में देखा जा चुका है।

बॉर्डर 2 की कहानी
‘बॉर्डर 2’ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की पावरहाउस प्रोडक्शन टीम द्वारा निर्मित है। जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित है। ‘बॉर्डर 2’ 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित लगती है। 1999 की शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके घुसपैठ की और ज्यादातर कारगिल जिले में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!