Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपनी आवाज, नाम और व्यक्तित्व की सुरक्षा की माँग की

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। नाम, छवि और आवाज समेत अपनी अन्य विशेषताओं को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करने वाले अभिनय की दुनिया के बेताज बादशाह अमिताभ बच्चन को बड़ी राहत मिली है। फोटो, नाम और पर्सनैलिटी की विशेषताओं के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से अहम आदेश जारी हुआ है। 

दिल्ली हाई कोर्ट ने महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज के इस्तेमाल पर रोक

महानायक अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन करने से बड़े पैमाने पर लोगों को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश पारित किया। न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने अमिताभ बच्चन के नाम, आवाज के उपयोग पर रोक लगाते हुए कहा कि यह विवादित नहीं हो सकता है कि अमिताभ एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं और विभिन्न विज्ञापनों में भी उसका प्रतिनिधित्व किया जाता है

वादी प्रतिवादियों द्वारा उनकी अनुमति के बिना अपने स्वयं के सामान और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए अपनी सेलिब्रिटी स्थिति का उपयोग करने से व्यथित है। ऐसे में अदालत का विचार है कि प्रथम दृष्टया मामला वादी के पक्ष में बनता है। अदालत ने यह भी कहा कि यदि आदेश पारित नहीं किया जाता है तो अमिताभ बच्चन को अपूरणीय क्षति होने की संभावना है और कुछ मामलों से उन्हें बदनामी भी हो सकती है

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट में दायर याचिका में अपने नाम, छवि, आवाज और व्यक्तित्व विशेषताओं की सुरक्षा की मांग करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने चिंता भी जताई थी। कोर्ट में एक्टर की ओर से जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने पक्ष रखा था। 

गौरतलब है कि हिंदी फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के जरिये कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अमिताभ बच्चन फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। दरअसल, एक निजी टेलीविजन चैनल पर केबीसी वर्ष 2000 में शुरू हुआ था। अमिताभ बच्चन केबीसी के कुल 12 सीजन होस्ट किए हैं और अब संख्या के हिसाब से 14वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। ये सभी सीजन सुपरहिट भी रहे हैं। बीच में एक सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इसके बाद लगातार केबीसी के सभी सीजन अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में गीत भी गा चुके हैं। ‘लावारिस’ फिल्म में गाया गीत ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है……..’ काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की आवाज में फिल्म ‘जादूगर’ का गाना ‘पड़ोसन अपनी मुर्गी को रखना संभाल’ गीत भी खूब पसंद किया गया था। इस कड़ी में फिल्म ‘नटवर लाल’ में अमिताभ बच्चन की आवाज में गाया गीत आज भी बच्चों को खूब भाता है। वर्ष 2007 में अमिताभ बच्चन और जिया खान स्टारर फिल्म ‘निशब्द’ में भी ‘रोजाना जिये, रोजाना मारे’ गाने को भी बिग ने अपनी आवाज दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!