Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

ब्लू डार्ट ने 1 जनवरी, 2022 से जनरल प्राइस इंक्रीज की घोषणा की

  • 01 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2021 तक साइन अप करने वाले ग्राहक प्राइस इंक्रीज से रहेंगे अप्रभावित

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। दक्षिण एशिया की अग्रणी एक्सप्रेस एयर और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने 1 जनवरी 2022 से जनरल प्राइस इंक्रीज की घोषणा की। 2021 की तुलना में औसत शिपमेंट प्राइस इंक्रीज 9.6 प्रतिशत होगी। यह प्राइस इंक्रीज शिपिंग प्रोफ़ाइल पर निर्भर करेगी।

ब्लू डार्ट को अपने भविष्य के लिए तैयार सॉल्यूशंस पर गर्व है और महामारी के बावजूद इसने अपने सभी ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस क्वालिटी देना सुनिश्चित किया है; यह एक ऐसी खासियत है जिसे इंडस्ट्री में एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स द्वारा बेंचमार्क किया गया है। ग्राहकों को बेहतर, विश्वसनीय और दक्ष सॉल्यूशन मुहैया करना जारी रखने के लिए, ब्लू डार्ट, महंगाई दर, करेंसी डायनामिक्स, ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बढ़ती रेगुलेटरी कॉस्ट व अन्य जरूरी खर्चों- मसलन 35,000$ स्थानों पर अपनी सर्विसेस के लिए सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही वर्कफोर्स के अनुपालन, को ध्यान में रखते हुए सालाना अपनी, कीमतों(प्राइसेस) को एडजस्ट करता है।

ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर, बॅलफर मैनुअल ने घोषणा के बारे में, बताते हुए कहा, “पिछले डेढ़ साल में, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एडॉप्टेशन, हमारे सिस्टम्स और हमारे वर्कफोर्स की दक्षता, इन सभी ने ब्लू डार्ट ब्रांड की रेजिलिएंसी को प्रदर्शित किया है। अपने सिस्टम्स और प्रोसेसेज को लगातार अपडेट करने की हमारी निरंतर जरूरत ने यह सुनिश्चित किया है कि संकट के समय के दौरान भी हम कर्व से एक कदम आगे बने रहें। हर समय ग्राहक को संतुष्टी की गारंटी देने के लिए हमें आज संभावित चुनौतियों को हल करने की जरूरत है। एनुअल प्राइस इंक्रीज, बढ़े इनफ्लेशन से जुड़ा हुआ है और हमें सर्विस क्वालिटी व लागत वृद्धि को बनाए रखने में सक्षम बनाता है। साथ ही, हम अपने एनवॉयरमेंटल फुटप्रिंट को सुधारने और पसंदीदा सस्टेनेबल प्रोवाइडर बने रहने में अपना योगदान देने की भी कोशिश करते हैं।“

ब्लू डार्ट के सीएमओ और बिजनेस डेवलपमेंट के हेड केतन कुलकर्णी ने कहा, “ब्लू डार्ट महामारी के दौरान भी आगे बढ़ता रहा है और भविष्य की राह पर सतर्कता के बावजूद आशावादी बना हुआ है। न सिर्फ ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भविष्य को सुरक्षित करने के लिए, स्थायी विकल्प तैयार करने के लिए, ऑटोमेशन और टेक्नोलॉजी हमेशा से हमारे व्यवसाय के प्रमुख धुरी रहे हैं। ग्राहकों को फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी के साथ सिर्फ बेस्ट इन क्लास सर्विसेस देने के लिए हमारा इनोवेशन निरंतर रूप से जारी रहेगा।”

इंडस्ट्री बेंचमार्क्स और वैश्विक मानकों के अनुरूप, सॉल्यूशंस देने के क्रम में, देश में ई-कामर्स, लाइफसाइंसेस एंड हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग/ फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस जैसे सेक्टर्स में देश में अग्रणी संगठनों के लिए एक पसंदीदा प्रोवाइडर के रूप में; ब्लू डार्ट, टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निरंतर निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!