Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

रक्त दान महादान, नर सेवा नारायण सेवा

सीआईएमएस एंड आर कॉलेज कुंआवाला देहरादून में आयोजित किया गया 1 दिवसीय रक्तदान शिविर

संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सहित कुल 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 6 सितम्बर 2023, देहरादून। बुधवार को सीआईएमएस एंड आर कॉलेज कुंआवाला देहरादून में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून, देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन तथा दून मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालय देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में 1 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सहित कुल 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज में सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह अपने संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा देने के साथ ही विगत 15 वर्षों से नशे के खिलाफ भी जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आज प्रदेश में डेंगू के प्रकोप के बीच हमें रक्तदान करने का अवसर मिला है, और हमारे छात्र-छात्राएं इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान आने वाले समय में भी किसी भी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए आपने बहुत पवित्र दिन चुना है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी रक्त की कमी महसूस हुई थी, उस वक्त लोग रक्तदान से घबरा रहे थे। लेकिन हमने पहल की और उसके बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए। आज देहरादून सहित प्रदेश के कई जनपदों में डेंगू फैला हुआ है, डेंगू में लोगों को खून की जरूरत महसूस हो रही है। इसलिए हम सबको रक्तदान के लिए आगे आना होगा। हम सबके प्रयास से ही आज उत्तराखण्ड़ और को भी रक्त देने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा हालांकि डेंगू उतनी बड़ी चुनौती नहीं है, लेकिन हमें चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। युवा वही है जो चुनौतियों को स्वीकार करे और हमारा युवा इसके लिए तत्पर है। उन्होंने संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में सूचित करने के बाद भी आपने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल पूरे देश में 3 लाख से अधिक डेंगू के मरीज सामने आए हैं, हमारे प्रदेश में डेंगू के 941 मरीज दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अब 193 सक्रिय मरीज हैं जबकि बाकी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। और अब तक डेंगू से 5 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश के सात जिलों में डेंगू का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। डेंगू के सबसे अधिक मरीज देहरादून जनपद में हैं, हमारी सरकार ने पहली बार डेंगू मरीजों के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था की है, प्राइवेट अस्पताल में अगर कोई जाता है तो वहाँ आयुष्मान कार्ड से उसका पूरा इलाज फ्री होगा। उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून का धन्यवाद अदा किया।

कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया और रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर में स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं सीएमओ देहरादून भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ० विनीता शाह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मुखिया होने के नाते  हमें रक्त देने के लिए मैं कॉलेज का धन्यवाद करती हूँ। अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक डेंगू रह सकता है, डेंगू में मरीज की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं, पर्याप्त प्लेटलेट्स की उपलब्धता के लिए हमें बल्ड की आवश्यकता पड़ रही है। जिससे कि आपात स्थिति में हम किसी मरीज की जान बचा सकें।

शिविर में 75 बार रक्त दान कर चुके भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं वीर भूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश रावत सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, पार्षद कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!