नौसेना सप्ताह-2023 : राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) द्वारा एवं संचालन सैन्य अस्पताल, देहरादून द्वारा किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023, देहरादून। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची पर हमले और पाकिस्तान पर भारत की उल्लेखनीय जीत की याद में हर साल 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

भारतीय नौसेना (INDIAN NAVY) इस दिन (NAVY DAY) को मनाने के लिए नौसेना सप्ताह (NAVY WEEK) समारोह के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करती है। राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) में भी नौसेना दिवस के अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

नौसेना सप्ताह-2023 समारोह के एक भाग के रूप में 28 नवंबर 23 को राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO), देहरादून में एक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। सैन्य अस्पताल, देहरादून द्वारा संचालित इस रक्तदान शिविर इसमें बड़ी संख्या में भारतीय नौसेना और राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (एन.एच.ओ.) के नागरिक कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

**** रक्तदान, महादान ****
सम्बंधित खबरों के लिए, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें : ⬎
➤ https://akashgyanvatika.com/navy-day-0rganized-with-pomp-at-national-hydrographic-office/