Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डनैनीताल

विश्व पटल में मानसखंड देगा कुमाऊँ को अपनी अलग पहचान : मुख्यमंत्री धामी

मानसखंड से बदलेगी कुमाऊँ की तस्वीर

स्वरोजगार व राज्य की आर्थिकी को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद धार्मिक पर्यटन व तीर्थाटन बनेगी कुमाऊँ की आर्थिक रीड

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार, 28 नवम्बर 2023 को हल्द्वानी में मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चारधाम से उत्तराखंड पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। वहीं गढ़वाल में केदारखंड के बाद अब कुमाऊँ में मानसखंड बनने से कुमाऊँ की तस्वीर बदलेगी। कुमाऊँ को संवारने,समृद्ध और आध्यत्मिक बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत रोड मैप तैयार किया है। जिसमें कुमाऊँ के करीब 26 मंदिरों को जोड़ते हुए धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसिक किया जा रहा है। जिससे धार्मिकता के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों के बेहतर रोजगार, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुमाऊँ की संस्कृति, सभ्यता को जान सकेंगे। मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत राष्ट्रीय मार्ग-मुख्य मार्ग की सड़कों का और भी बेहतर सुधार होगा। साथ ही कुछ मानसखंडों को हेली सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। ये सभी मानसखंड़ों को चार धाम की तर्ज पर विकसित किया जायेंगे। इन मानसखंड़ों के आस पास स्वास्थ्य सुविधा आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारों धाम में इस वर्ष करीब 56 लाख से अधिक श्रद्धालओं ने दर्शन किए, जो राज्य ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ समय पूर्व पिथौरागढ़ दौरे पर आए थे और 18000 से अधिक फिट की ऊँचाई पर पहुँचने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। यहाँ आदि कैलाश, चीन सीमा पर बसे गुँजी गाँव भी पहुँचे। प्रधानमंत्री के दौरे बाद पूरे विश्व में कुमाऊँ पूरी तरह अपनी पहचान बना चुका है। इसके बाद सिने स्टार, खिलाड़ियों द्वारा भी सोशल मीडिया पर कुमाऊँ के पर्यटक स्थल, मंदिरों आदि के बारे में अपने विचार व्यक्त करते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद विश्व पटल पर छाए आदि कैलाश, जागेश्वर धाम सहित कुमाऊँ के अन्य पर्यटक स्थल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के सुगम आवागमन की व्यवस्था के लिए हर बेहतर विकल्प के प्रयास किया जा रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध सरोवर नैनीताल को रोप वे से जोड़ने के लिए शुरूआती कार्य शुरू हो चुका है। सरकार कुमाऊँ की लोक कला लोक संस्कृति और हथकरघा स्वरोजगार को सांस्कृतिक विरासत के रूप में विस्तार करने पर निरंतर प्रयास कर रही है, आने वाले वर्षों में धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन से हमारी संस्कृति को और बल मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!