Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रेरणादायी एवं सराहनीय पहल – अपने जन्मदिवस के अवसर पर सचिन जैन ने किया रक्तदान

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 19 अप्रैल, 2020, देहरादून। आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन ने अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया। “रक्त-दान – जीवन-दान”, की धारणा को साकार करते हुए, सचिन जैन ने आई. एम. ए. ब्लड बैंक में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रक्तदान किया।

[box type=”shadow” ]“रक्त-दान महादान है। कोरोना महामारी के कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी महसूस कर एवं देहरादून में रक्त-दान की आवश्यकता को देखते हुए मैंने अपने साथियों के साथ रक्त-दान किया।” …….सचिन जैन, चेयरमैन, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन[/box]

इस अवसर पर उन्होंने बिंदाल पुल स्थित मलिन बस्तियों में रहने वाले, दिहाड़ी मजदूरों, घरों में काम करने वाली महिलाओं एवम जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट एवं मास्क वितरित किए। इसके अलावा विजयपार्क एवं बल्लूपुर में खाद्य सामग्री एवं सैनिटाइजर वितरित किये।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने सचिन जैन को जन्मदिन की बधाई देते हुए, उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि वह जिस तरह नित्य प्रतिदिन सेवा कार्य करते रहते हैं, उसी तरह आज का दिन भी उन्होंने सेवा कार्य के रूप में मनाया। जिसमें उन्होंने लोगों को सहायता पहुँचाने के लिए रक्तदान, राशन वितरण, भोजन वितरण, मास्क वितरण, सैनिटाइजर वितरण आदि कार्य किए।

[box type=”shadow” ]

“सचिन जैन जी का एक मात्र ध्येय सिर्फ ‘सेवा परमोधर्म’ है। अपनी संस्था के माध्यम से भी वह समय-समय पर निरंतर सेवा कार्य करते रहते हैं। जिसके चलते जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है। सोशल डिस्टेंस का भी खास तौर पर ध्यान रखा जा रहा है।”……….. श्रीमती मधु जैन, प्रदेश अध्यक्षा, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन

 

[/box]

इस अवसर पर शिखा थापा, शिबू थापा, किशन थापा, जैन भवन मंत्री संदीप जैन, सचिन जैन, सचिन गुप्ता आदि लोग अनेक समाजसेवी जान उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ]

“मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन एवं प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन के कुशल नेतृत्व में संगठन के माध्यम से वर्षभर निरंतर जनसेवा के अनेकों कार्य किये जाते रहते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की इस वैश्विक महामारी के समय, लॉकडाउन के दौरान संगठन द्वारा किये जा रहे समाज-सेवा के कार्य नितांत सराहनीय हैं। मैं, आज संगठन के चेयरमैन को उनके, जन्मदिन के शुभ अवसर पर, उन्हें हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित करते हुए गौरवान्वित महसूस रहा है। उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रक्त-दान के साथ साथ जो अन्य जन-सेवा के कार्य किये हैं, वह प्रेरणादायी एवं सराहनीय हैं।”…… घनश्याम चन्द्र जोशी, सम्पादक

[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *