Breaking News :
>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
देश

अकाली दल और AAP द्वारा काला, बैरिकेडिंग से दिल्ली में जगह-जगह जाम

नई दिल्ली, आकाश ज्ञान वाटिका 17 सितम्बर 2021 शुक्रवार- तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शुक्रवार को ‘काला दिवस’ मना रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन करने के साथ सुरक्षा भी कड़ी गई है।  दिल्ली यातायात पुलिस ने झाड़ोदा कलां बार्डर को किसान आंदोलन की वजह से बैरिकेडिंग लगा कर बंद कर दिया है। इसके साथ ही लोगों को कहा है कि कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें।

Highlights

  • नई दिल्ली जिला के डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा आयोजित किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के लिए यहां कुछ लोग जमा हुए हैं। हम उनके नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और स्पष्ट रूप से सूचित किया है कि विरोध प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं है।
  • आइटीओ और मिंटो रोड पर जाम लगा हुआ है।
  • किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक, पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
  • बैरिकेडिंग के चलते आइटीओ, प्रगति मैदान समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई है।

वहीं, तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल द्वारा घोषित ‘ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च’ को देखते हुए दिल्ली के शंकर रोड पर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर प्रदर्शनकारियों के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं। दरअसल, शिअद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज से संसद भवन तक मार्च की योजना बनाई है।

उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व में गुरुद्वारा रकाब गंज से संसद तक शुक्रवार को होने वाले विरोध मार्च के कारण कोरोना वायरस फैल सकता है। ऐसे में नई दिल्ली जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

उधर, दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यूपी बार्डर पर भी सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।

बैरिकेडिंग  और रूट डायवर्जन के चलते इन इलाकों में लगा जाम

  • यूपी गेट
  • आइटीओ
  • धौला कुआं
  • आश्रम
  • आनंद विहार
  • प्रगति मैदान

बता दें कि आम आदमी पार्टी कृषि कानूनों के खिलाफ़ चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए समूचे पंजाब में शुक्रवार को कैंडल मार्च भी निकाल रही है। AAP नेताओं की मानें तो देशभर में तीनों काले केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में गुस्सा है। AAP का कहना है कि 17 सितंबर, 2020 को संसद में तीनों काले केंद्रीय कृषि विधेयक पारित हुए थे, इसलिए 17 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!