Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन ने परेड ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस

आकाश ज्ञान वाटिका। ४ दिसंबर, २०१९, बुधवार। दिव्यांग कल्याण विभाग बनाने सहित 18 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोशित नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन ने परेड ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। बाद में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने अपना धरना समाप्त किया। धरने को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत थपलियाल ने लंबे समय से दिव्यांग कल्याण विभाग को समाज कल्याण से अलग कर आयुक्त दिव्यांगजन विभाग से एकीकरण करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 पूर्ण तरीके से लागू कर यूनिवर्सल आइडी बनाने की मांग की। शाम को मुख्यमंत्री आवास पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांगों को लेकर सीएम से वार्ता हुई। मांगों पर सीएम से मिले आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में उमा ढौंढियाल, मनवीर सिंह, आशा रावत, सरफराज अहमद, योगेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सत्यपाल थलवाल आदि शामिल थे।

मुख्य माँगे :

  • दिव्यांगों की पेंशन एक हजार से बढ़ा कर ढाई हजार रुपये मासिक करने
  • दिव्यांग दंपती में एक को शैक्षिक योग्यता के आधार पर स्थायी नौकरी देने की माँग।
  • दिव्यांगों को सिटी बस, ऑटो, थ्री व्हीलर का निःशुल्क परमिट दिया जाए।
  • दिव्यांगों को निश्शुल्क चिकित्सा व शहरी आवास योजना में 50 वर्ग मीटर भूखंड आवंटन किया जाए।
  • स्वरोजगार प्रशिक्षण, बैठक, रात्रि विश्राम के लिए दून में दिव्यांग भवन का निर्माण।
  • सीएम राहत कोष एवं अन्य जनप्रतिनिधि निधि से कृत्रिम उपकरणों का कोटा निर्धारित हो।
  • सरकारी एवं गैर-सरकारी विभागों में दिव्यांगों को चार फीसद दिव्यांग बैकलॉग कोटा देने की माँग।
  • तिब्बती मार्केट की तर्ज पर दिव्यांगों के लिए मार्केट बनाने की माँग।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!