Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी

चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 49 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

देहरादून:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा की अब तक की प्रगति और मानसून के बाद शुरू होने वाले यात्रा के द्वितीय चरण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार तक 16,86,438 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम तथा 14,75,679 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक 31,62,117 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब सहित चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 49 लाख से अधिक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के लिए करीब 19 लाख तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए साढ़े 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। दोनों धामों के लिए पंजीकरण का आंकड़ा करीब 40 लाख पहुंच चुका है।

हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। यात्रा के लिए अभी करीब दो माह का समय शेष है, ऐसे में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

बैठक में मानसून के बाद यात्रा के द्वितीय चरण को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए की जा रही तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष ने धामों में व्यवस्थाओं तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे।

 

Loading

error: Content is protected !!