Breaking News :
>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर में 101 कन्याओं का किया गया पूजन

कैबिनेट मंत्री एवं उनके पिता गणेश जोशी हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 22 अक्टूबर 2023, टिहरी गढ़वाल/देहरादून। रविवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी द्वारा कद्दूखाल, टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ सुरकंडा देवी मंदिर में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं उनके पिता गणेश जोशी शामिल हुए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, नेहा जोशी, टिहरी के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल एवं उनके परिवार जनों ने नौ दुर्गा स्वरूपा 101 कन्याओं का पूजन किया। उनके द्वारा कन्याओं के पाँव पखारे गए, उनका विधि विधान से पूजन किया व चुनरी ओढ़ाकर आरती की गई तथा प्रसाद वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने शक्तिपीठ माँ सुरकण्डा देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर माँ सुरकण्डा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि में माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने शारदीय नवरात्र की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनायें एवं बधाइयाँ देते हुए कहा कि उनके द्वारा हर वर्ष नवरात्र के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की जितनी भी योजनायें संचालित हो रही हैं उनका केंद्र बिंदु महिला ही है। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार बहन बेटियों के लिए जिस तरह से कृत संकल्पित है और भारतीय जनता पार्टी इसी विचारधारा के साथ कार्य करती है, इसी भाव के साथ आज शक्तिपीठ सुरकंडा देवी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष टिहरी राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी सतेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण मीता सिंह, जिलाध्यक्ष महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम रावत, कमली भट्ट, दीपक पुंडीर, वीर सिंह चौहान, गौरव गुसाईं, देवेंद्र बिष्ट सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!