Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

20 व 21 दिसम्बर को उत्तराखंड में दो दिवसीय प्रवास पर रहेगें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्य 20 व 21 दिसम्बर को उत्तराखंड में दो दिवसीय प्रवास पर रहेगें। यहाँ रोड शो के साथ ही पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस दौरान वह क्रिकेट भी खेलेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कुन्दन लटवाल ने बताया कि 20 दिसम्बर को सुबह 10:00 बजे तेजस्वी सूर्य जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुँचेंगे, वहाँ उनका पुरे प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वगत करेगें। जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाऊस तक युवा मोर्चा रोड शो करेगा। रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं। पूरे रोड शो में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 2000 बाइकों में रहेगें। 3 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य बैठक लेगें जिसमें जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलो और मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहेगें। शाम 5:00 बजे भाजयुमो के प्रदेश के पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक, विभाग संयोजक, सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक लेगें।
प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने लटवाल ने बताया कि शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रबुद्ध युवा संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं से संवाद करगें।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कुन्दन लटवाल ने बताया 21 दिसम्बर सुबह 7:00 बजे सांसद तेजस्वी सूर्य टपकेश्वर महादेव के दर्शन करगें दर्शन करने के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु क्रिकेट अकैडमी में मुख्यमंत्री 11 और युवा मोर्चा 11 के बीच चल रहे मैच के खिलाड़ियों को सम्मानित करगें और मैच में प्रतिभाग करगें। उन्होंने लटवाल ने बताया 11:30 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करगें और उसके पश्चात श्रीनगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेगें। 3 बजे तेजस्वी सूर्य भानियावाला में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में भी भाग लेगें। शाम 5:00 बजे ऋषिकेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा आरती में भाग लेगें।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम के जरिए तेजस्वी सूर्य सीधे युवाओं से संवाद करेंगे जिसमें संवाद के माध्यम से तेजस्वी सूर्य जहाँ युवाओं से संवाद स्थापित करेंगे तो युवाओं के सुझाव भी आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के आगमन पर युवा मोर्चा 2022 के चुनाव के लिए रोड मैप भी तैयार करेगा। उन्होंने कहा की तेजस्वी सूर्या आज युवाओं के बीच में अपनी अलग छाप बनाए हुए हैं। जिसका कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड को अवश्य लाभ मिलेगा और हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रफुल्लित होंगे। उनके स्वागत के लिए हमारा प्रत्येक उत्तराखंड का नौजवान कार्यक्रमों को बड़ी तेजी से बना रहा है और उनके आने से निश्चित ही 2022 के चुनाव का स्पष्ट संदेश सभी युवाओं के बीच में जाएगा।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश में यह पहला दौरा है। उनके दौरे से युवाओं में उत्साह बढ़ेगा। कहा कि 2022 चुनाव में भाजपा की विजयी में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के दम पर आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुत के साथ सरकार बनाएंगी।

कार्यक्रम का संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल और सह संयोजक विपुल मेंदोली को बनाया गया है।

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बग्गा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सह मीडिया प्रभारी नीरज पंत सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!