Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत बनेगी टिहरी के विकास की गारंटी

टिहरी में सीएम धामी ने की जनसभा

कहाः बाबा केदार के नाम पर बार-बार झूठ की राजनीति करना कांग्रेस की आदत

टिहरी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के गणेश चौक, बौराड़ी में भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी मस्ता सिंह नेगी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत टिहरी के विकास की गारंटी बनेगा। निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद टिहरी क्षेत्र के विकास में तीन गुना तेजी आएगी और टिहरी की विश्व पर्यटन मानचित्र में अलग जगह बनेगी। हमारी सरकार टिहरी क्षेत्र में एंडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए यहां पर रिंग रोड के निर्माण के साथ ही वाटर स्पोटर्स जैसी प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के नाम पर बाबा केदार के नाम पर बार-बार झूठ बोला है। कांग्रेस के नेता इस जुगत में लगे हैं कि किसी तरह हमारा निकाय चुनाव में खाता खुल जाए और हम फिर से भ्रष्टाचार का खेल शुरू कर सके। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो लोग सत्ता में नहीं है वो क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते इसलिए लोगों को ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनना चाहिए जिनके पास क्षेत्र के विकास का एक अलग विजन हो और मस्ता सिंह नेगी जी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने जनता से प्रचंड बहुमत के साथ टिहरी निकाय क्षेत्र में भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धन्ने, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, विजय सिंह पंवार, भाजपा महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला प्रभारी रमेश चौहान, जिला पंचायत की प्रशासक सोना सजवाण, विनय रतूड़ी, जोत सिंह बिष्ट, देवेंद्र बेलवाल, गोपीराम चमोली, उदय रावत, सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट सुषमा उनियाल, खेम सिंह चौहान, परमवीर चौहान, मेहरबान रावत, प्रिया, मधु भट्ट, खेमराज रावत, सीमा नेगी, मानवेंद्र रावत, प्रवीन रावत, विनित उनियाल, मीना देवी, विजयपाल कठैत, राम लाल नौटियाल, प्रताप सिंह रावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!