Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कांग्रेस पर पलटवार, बोले : ‘कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जनता का विश्वास खो चुकी है’

राज्य के इतिहास में पहली बार भ्रष्टाचार के मामलों में रिकार्ड गिरफ्तारी के साथ पारदर्शी एवं सख्त कार्रवाई हुई है : महेंद्र भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 15 नवम्बर 2022, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता शून्य व सिद्धांतविहीन कांग्रेस की बातों पर अब कोई भरोसा नही करता। ऐसे में राहुल गांधी की पदयात्रा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की गाड़ी यात्रा सब व्यर्थ हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार भ्रष्टाचार उन्मूलन, अपराध नियंत्रण व विकास को लेकर ऐतिहासिक कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस ने कसम खाई हुई है कि न अच्छा देखेंगे, न अच्छा सुनेंगे और न ही अच्छा कहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत अन्य नेताओं को भाजपा सरकार के शानदार कार्य और सफलता हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार भ्रष्टाचार के मामलों में रिकार्ड गिरफ्तारी के साथ पारदर्शी एवं सख्त कार्रवाई हुई है। सरकार यह सुनिश्चित कराने को कटिबद्ध है कि आरोपित सलाखों के पीछे रहें और उन्हें कठोरतम सजा दिलवाई जाए। विकास कार्यों को लेकर जनता की संतुष्टि हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम में देखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि वनंतरा रिसार्ट प्रकरण में भी कांग्रेस के लोग निराधार आरोप लगा रहे हैं, जबकि सभी दोषियों पर गैंगस्टर लगाकर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को सरकार जुटी हुई है। यही नहीं, दिल्ली के छावला में उत्तराखंड की बेटी के साथ हुई दुखद व नृशंस घटना में पीड़ि‍त परिवार को न्याय दिलाने की कड़ी में धामी सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है और सभी जरूरी कानूनी उपायों को अमल में लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ हुए अपराधों को लेकर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!