Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रियंका की आँधी से भाजपा के रेत के महल ढहे : कांग्रेस

जागरूक जनता भाजपा की विदाई करेगी, पाँचों सीटों पर कांग्रेस की जीत तय

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 अप्रैल 2024, देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रामनगर व रूड़की में चुनावी जनसभा के बाद पार्टी नेता व कार्यकर्ता विशेष जोश में दिख रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने दावा किया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की रामनगर और रुड़की ने हुई दो सफल रैलियों के बाद भाजपा के हवाई किले ध्वस्त हो गए हैं। महर्षि ने कहा कि दोनों रैलियां उम्मीद से अधिक सफल रही और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह लोग उमड़े, उससे भाजपा खेमे में निश्चित रूप से हड़कंप मच गया है। श्रीमती प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रदेश के मुद्दों को एड्रेस किया, और रैलियों में आए लोगों ने जो रिस्पॉन्स दिया, उससे चुनाव का नतीजा भी निर्धारित हो गया है।

महर्षि ने कहा कि प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड व अग्निवीर जैसे मुद्दे उठा कर भाजपा को निरुत्तर किया है। साथ ही देवभूमि की आस्था, मर्यादा और श्रद्धा को लेकर उन्होंने भाजपा के बड़े वाले स्टार प्रचारकों को जो आइना दिखाया, उसके बाद उनके पास बगलें झांकने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। महर्षि ने कहा कि प्रियंका ने जो भी संवाद प्रदेश की जनता से किया, उससे प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय निश्चित हो गई है और भाजपा के रेत के महल आंधी में उड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक भाजपा के स्टार प्रचारक झूठ का महल बना कर वोटों की फसल काटते आ रहे थे लेकिन आज की रैलियों से तय हो गया है कि लोग अब भाजपा के कुशासन को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं।

महर्षि ने कहा कि रुड़की और रामनगर की सफल रैलियों के बाद कांग्रेसजनों का मनोबल बहुत ऊंचा हो गया है और चुनाव अभियान के बचे दिनों में घर घर तक कांग्रेस के न्याय पत्र को पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा आज तक झूठ के बल पर लोगों को भ्रमित करते हुए ठगती आई है लेकिन अब लोग जागरूक हो गए हैं और इस बार भाजपा सरकार की विदाई निश्चित हो गई है।गौरतलब है कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच देखा जा रहा है। टिहरी सीट पर बॉबी पंवार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!