Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“ज्ञानवापी हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक निर्णय लेने का विषय है”: सुधांशु त्रिवेदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी रविवार को देहरादून में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक निर्णय लेने का विषय है, ऐतिहासिक परिवर्तन का विषय है। हमारे पुराणों में काशी और ज्ञानवापी दोनों का उल्लेख है। इस्लाम में इन शब्दों का कहीं कोई उल्लेख नहीं। आज मुस्लिम समुदाय उस मुकाम पर खड़ा है, जहाँ उसे तय करना है कि वह मोहम्मद साहब की शिक्षा को मानने वाले हैं या किसी बादशाह की सियासत को।

मुस्लिम समुदाय का मुगलों से कोई संबंध नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को बाबर और औरंगजेब की सियासत में फंसने से बचना होगा। आज के मुस्लिम समुदाय का मुगलों से कोई संबंध नहीं है। मुगल मंगोल व उजबेक के वंशज रहे हैं और भारतीय मुसलमान दूर-दूर तक उनसे कोई नाता नहीं रखते।

सभी देश वैश्विक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं

उन्होंने महंगाई पर कहा कि सभी देश वैश्विक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। यूरोप से लेकर एशिया तक इससे प्रभावित हैं। सभी देशों में महंगाई दर बढ़ी है। इस परिस्थिति में भी देश की जनता को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। पेट्रो पदार्थों के दाम सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं, ऐसे में टैक्स कम कर राहत देने का कार्य किया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। ऐसे में राहुल गाँधी विदेश में जाकर देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। जिस देश ने भारत को अधीन रखा। वहाँ राहुल गाँधी अपमानजनक और आलोचनात्मक बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले खुद को जोड़े रखे, फिर देश को जोड़ने की बात करे।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारिता इंडेक्स में भारत के पिछड़ऩे पर कहा कि बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों की सरकार पत्रकारों को धमकाने और जेल में डालने का काम कर रही हैं। इससे देश की पत्रकारिता के प्रति विश्व में गलत धारणा बन रही है।

विश्व संवाद केंद्र की जागरण पत्रिका हिमालय हुंकार के विशेषांक “स्वाधीनता के 75 वर्ष और मैं” का भी विमोचन

विश्व संवाद केंद्र की ओर से नारद जयंती पर सर्वे चौक स्थित सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शिरकत की। उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित करते हुए जनकल्याण के लिए सत्य और तथ्य सामने लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत वैश्विक गुरु रूप में पहचान स्थापित करेगा।

विश्व संवाद केंद्र की जागरण पत्रिका हिमालय हुंकार के विशेषांक “स्वाधीनता के 75 वर्ष और मैं” का भी विमोचन कार्यक्रम के दौरान किया गया। विशेषांक के संपादक आलोक डंगवाल ने लेख और इनके लेखकों की जानकारी दी।

पत्रकार देवऋषि नारद के ही रूप हैं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पत्रकार देवऋषि नारद के ही रूप हैं, जो हमेशा से समाज हित के लिए संकल्पित हैं। पत्रकार धर्म, योग, दर्शन, राजनीती, इतिहास, अध्यात्म एवं आर्थिक विषयों के गहन अध्येता हैं। इन सभी विषयों का तथ्यात्मक विश्लेषण करते हुए समाज को सही दिशा देने का निरंतर कार्य पत्रकार ही करते हैं। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आरोग्यम एजुकेशनल ट्रस्ट रुड़की के अध्यक्ष संदीप केडिया ने कहा कि आज के समय में व्यापार करने को लेकर परिस्थितियां काफी अनुकूल हैं। आज कोई भी व्यक्ति अपने रोजगार को शुरू कर सकता है।

इससे पहले विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय कुमार ने कहा कि नारद ने सदैव लोकहित के लिए संदेशों का संप्रेषण किया। उन्होंने आज के समय में पत्रकारिता और पत्रकारों के महत्व को भी बताया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए राकेश खंडूड़ी, भूपेंद्र कंडारी, अफजाल अहमद, पारितोष किमोठी, शैलेश नौटियाल, अधीर यादव, भारती सकलानी उनियाल को सम्मानित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!