Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सासंद डॉ० नरेश बंसल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 8 अगस्त 2024, देहरादून। भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डॉ० नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। डॉ० नरेश बंसल आज सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। इस मौके पर डॉ० नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री को आज हथकरघा दिवस पर उत्तराखंड के कारीगरो द्वारा निर्मित “हिमाद्री” का बना शाल व सावन के पवित्र माह मे मां गंगा के जल से भरी गंगाजली एवं भगवान शिव की प्रिय रुद्राक्ष की माला भेंट की । डॉ० नरेश बंसल ने तीज के त्यौहार व स्वर्णिम इतिहास बनाते हुए लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री शपथ लेने एवं एनडीए की सरकार बनने की हार्दिक शुभकामनाए व बधाई प्रेषित की।

डा.नरेश बंसल ने मोदी के दस साल के कुशल व प्रशंसनीय कार्यकाल पर आधारित अपनी लिखी पुस्तक “अमृतकालम” का ड्राफ्ट भी मोदी को सौंपा जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा व इसे संपूर्ण रूप देकर जनता के बीच साझा करने को कहा। डॉ० नरेश बंसल ने इस पुस्तक के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद मांगा । डॉ० नरेश बंसल ने अंग्रेजी मे अनुवादित श्री भगवत गीता,नमो एमपैकट एवं सुभाषचंद्र बोस जी के उपर लिखी पुस्तक भी प्रधानमंत्री को भेंट की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. नरेश बंसल से विभिन्न समसामयिक विषयो के साथ राज्य-विशिष्ट मुद्दों पर भी चर्चा की व विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद की डा. नरेश बंसल की दोनो भूमिका की सराहना की व ऐसे ही आगे लगन से कार्य करते रहने का मंत्र दिया। डॉ० नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद कहा कि यह सुखद अनुभूति थी, प्रधानसेवक से हर बार कुछ नया सिखने को मिलता है। उनके ओजपूर्ण व कुशल नेतृत्व मे भारत विकसित राष्ट्र की और आगे बढ रहा है, उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी है जो समय-समय पर मिलता रहता है व उनकी तरह देशहित मे काम करने को प्रेरित करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!