Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
देश

कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार- पीएम मोदी इंसानों ही नहीं, भगवानों के भी नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीनी आक्रमण के आगे घुटने टेक देने का आरोप लगाने के अगले ही दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘नरेंद्र मोदी असल में ‘सरेंडर’ मोदी हैं।’ दरअसल राहुल अंग्रेजी में ‘सरेंडर लिखना चाह रहे थे लेकिन ट्वीट में स्पेलिंग गलत लिखने से वह ‘सुरेंदर’ हो गया। इसके जवाब में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ इंसानों के नेता नहीं हैं, बल्कि वह भगवानों के भी नेता हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर किए गए ताजा कटाक्ष का जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने रविवार को कहा, ‘यहां तक कि आप (कांग्रेस) के साथ भगवान भी नहीं हैं।’

जेपी नड्डा बोले, देश की एक-एक इंच जमीन भी सुरक्षित

उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरेंडर मोदी कह कर रहें। इसका मतलब है कि मोदी जी सिर्फ इंसानों के नेता ही नहीं बल्कि भगवानों के भी हैं। नड्डा ने उत्तर प्रदेश में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की एक-एक इंच जमीन भी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। इससे पहले, राहुल गांधी ने विदेशी प्रकाशन वाले आलेख को टैग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि देश में कोई घुसपैठ नहीं हुई है और ना ही किसी ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है।

राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी असल में हैं सरेंडर मोदी

उन्होंने हिंदी में लिखे एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके क्षेत्र में ना तो किसी ने घुसपैठ की है और ना ही भारतीय जमीन के किसी टुकड़े पर चीन का कब्जा किया गया है। राहुल ने अपने ट्वीट के साथ क्षेत्र की सैटेलाइट इमेज को भी टैग किया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि भारतीय सीमा में कोई घुसपैठ नहीं हुई है, लेकिन सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें बता रही हैं कि लद्दख में पैंगोंग त्सो झील के पास चीन की सेना ने कब्जा कर लिया है। इसी बात को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वदलीय बैठक में दिए उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय क्षेत्र में किसी ने घुसपैठ नहीं की है। उन्होंने सवाल उठाया कि पीएम मोदी के किसी के भी घुसपैठ नहीं करने के बयान के बाद जारी आधिकारिक बयान में पीएमओ ने इन शब्दों को डिलीट क्यों कर दिया है। पीएम ने इस बैठक में कहा था कि ना तो किसी ने हमारी सीमा में घुसपैठ की है और ना ही किसी भारतीय चौकी पर चीन का कब्जा है।

राहुल ट्वीट में गलत स्पेलिंग लिखकर हुए ट्रोल 

नई दिल्ली, आइएएनएस : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने एक ट्वीट में अंगे्रेजी में सरेंडर को सुरेंदर लिखने पर सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हुए। सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने राहुल की जमकर क्लास ली। असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अपनी खीज मिटाने की कोशिश में उनसे यह गलती हुई है। जबकि सरेंडर करना गांधी-नेहरू परिवार का मानक रहा है। इसीतरह अकाली दल के नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को चायनीज गांधी करार दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!