Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
अन्यताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

ममता के आरोपों पर भाजपा का पलटवार कहा, ‘राज्य की मुखिया को छात्रों की चिंता नहीं बल्कि अपनी कुर्सी की है चिंता’

 आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2020, शनिवार। नीट और जेईई की परीक्षा का विरोध करने एवं प्रधानमंत्री पर केवल अपनी मन की बात करने और छात्रों की आवाज नहीं सुनने के तृणमूल प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर भाजपा महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य की मुखिया को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं बल्कि अपनी कुर्सी की चिंता अधिक है। इसी कारण परीक्षाओं का विरोध कर रही है।

 विजयवर्गीय ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। हम परीक्षा नहीं करवा कर बच्चों के एक साल खराब नहीं कर सकते हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है। उस निर्देश का पालन किया जा रहा है। सिर्फ विरोध के लिए विरोध नहीं करना चाहिए। कोई सही विकल्प हो, तो विकल्प पर चर्चा करनी चाहिए। लेकिन, दुर्भाग्य से वर्तमान में गणतंत्र के अंदर रचानात्मक विरोध होना चाहिए, पर यह विरोध जो विरोधी दलों द्वारा हो रहे हैं, यह बहुत ही खतरनाक है। ऐसा विरोध होता है, जिससे हमारे दुश्मन देश को फायदा होता है। ऐसा विरोध होता है, जिसमें देश की चिंता नहीं होती है। केवल अपने दल की चिंता और अपनी कुर्सी की चिंता होती है। उन्होंने कहा कि सियासी दलों का दायित्व है कि राजनीति देश और समाज के लिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए करें। सिर्फ विरोध के लिए विरोध नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री पर एकतरफा निर्णय लेने के आरोप पर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं समझता हूँ कि जीएसटी परिषद बनी है। जीएसटी परिषद में कोई भी ऐसा निर्णय नहीं हुआ, जो सर्वसम्मति से नहीं हुआ हो। कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जितने भी निर्णय लिए सभी दल के मुख्यमंत्रियों को साथ लेकर और सभी से चर्चा करके किया। प्रजातांत्रिक संघीय ढ़ांचे का जितना सम्मान मोदी जी ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। संघीय ढांचे के उल्लंघन के आरोप पर विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में प्रजातांत्रिक शक्तियों को जितना नुकसान पहुंचाया जा रहा है, उतना किसी भी राज्य में नहीं। बंगाल में राजनीतिक हिंसा सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों को उनका राजनीतिक और प्रजातांत्रिक अधिकार छीना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है और विरोध करने पर मुकदमे किये जा रहे हैं। भाजपा के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है और पुलिस और प्रशासन की मदद से हत्या को खुदकुशी का जामा पहना दिया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!