Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सराहनीय पहल : भाजपा कार्यकर्ता कोरोना पीड़ितों के घरों पर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने में करेंगे सहयोग

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2021, सोमवार, लखनऊ। कोरोना पीड़ितों के घरों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ता उनका हाल जानेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग करेंगे। जिलों में टीम गठित करके टीकाकरण अभियान को गति देने के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी लेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के निर्देश पर तैयार कार्ययोजना को सफल बनाने की कमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल ने संंभाली है। क्षेत्रीय बैठकों के जरिए तीन स्तरीय अभियान की कार्ययोजना कार्यकर्ताओं को समझायी जा रही है।

सेवा ही संगठन अभियान के अगले चरण में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह स्वयं कोरोना पीड़ित कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर उनकी पीड़ा सुन रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बरेली में पूर्व विधायक स्व. केसर सिंह गंगवार के आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। वहीं, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के परिजनों की कुशलक्षेम भी ले रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय संगठन को कसना शुरू कर दिया है। अवध व कानपुर क्षेत्र की बैठकें हो चुकी हैं। सोमवार को गोरखपुर क्षेत्र की बैठक लेने के लिए बंसल गोरखपुर पंहुच गए हैं।

प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि सेवा ही संगठन अभियान में लगभग 900 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का गोद लेकर उनको सक्षम बनाया जाएगा। इसके लिए विधायकों, सांसदों, निगमों, आयोगों व बोर्डों के अध्यक्षों व सदस्यों के अलावा प्रमुख पदाधिकारियों को कहा गया है। राठौर का कहना है कि कोरोना के बाद प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर भी फोकस किया जा रहा है। जिलों में टीमें गठित करके कार्यकर्ताओं को ऐसे परिवारों से संपर्क व संवाद बना कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की कोशिशें जारी है। उन्हें चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने के अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराने में भी मदद की जा रही है।

कोरोना बचाव का टीका लगाने के लिए गांवों व शहरों में ऐसे वर्ग पर ध्यान दिया जाएगा जो आम जनता से संपर्क में अधिक रहते है, परंतु टीकाकरण के प्रति उदासीन है। आटो, टैक्सी व रिक्शा चालक, छोटे व पटरी दुकानदार, पल्लेदार व ठेला चलाने वालों को टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को प्रात: दस बजे बरेली से चलकर रामपुर व मुरादाबाद से होते हुए मेरठ पहुंचेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पीड़ित कार्यकर्ताओं के आवास पर उनके परिजनों से मिलेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!