Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हैदराबाद को भाग्यनगर बनायेगी भाजपा : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हैदराबाद (भाग्यनगर) पहुँचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अधिवेशन के दौरान पूरा शहर भाजपा के बैनर और पोस्टरों से पटा पड़ा है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (भाग्यनगर) स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय स्तर के सभी नेता मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे तेलंगाना के लिए गौरव की बात है कि यहाँ पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। निश्चित रूप से यह आयोजन इस बात का संकेत है कि वर्ष 2023 में तेलंगाना में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी और हैदराबाद को भाग्यनगर बनायेगी।

विदित रहे कि भारतीय जनता पार्टी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने शुक्रवार को जब प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज वहाँ पहुँचे तो उनका भी वहाँ लम्बारी जनजाति की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!